Naagin 6 Release Date: बिग बॉस विनर बनते ही तेजस्वी प्रकाश का बदला रूप, जानें नागिन के अवतार में कब आएंगी टीवी पर

Naagin 6 Release Date: एकता कपूर के सबसे पसंदीदा शोज में से एक नागिन अपने नए सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहा है। नागिन 6 में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश लीड रोल में नजर आएंगी। जानें कब शुरू होगा शो।

Naagin 6 Promo Out
Naagin 6 Promo Out 
मुख्य बातें
  • एकता कपूर के शो नागिन 6 का प्रोमो हुआ रिलीज।
  • बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश बनीं लीड एक्ट्रेस।
  • जानें कब शुरू होगा नागिन 6।

एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो नागिन (Naagin) टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक है, जिसके लाखों फैंस हैं। इसके हर सीजन को अब तक दर्शकों का खूब प्यार मिला है और यही वजह है कि एक बार फिर यह वापसी कर रहा है। अब तक नागिन-6 (Naagin 6) की एक्ट्रेस को लेकर कई अभिनेत्रियों के नाम सामने आ रहे थे लेकिन हाल ही में खबरें थीं कि बिग बॉस 15 में नजर आ रहीं तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को नए सीजन के लिए फाइनल कर लिया गया है। 

सामने आया शो का प्रोमो

अब दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है और शो का प्रोमो भी सामने आ गया है जिसमें बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नई नागिन के तौर पर नजर आ रही हैं। शो के प्रोमो में सुना जा सकता है, 'आ रही है वो... एक ऐसी साजिश से बचाने.. जो पूरी दुनिया में महामारी फैला देगी। बदल रही है दुनिया... बदल चुकी है नागिन।' इस प्रोमो को शेयर कर एकता कपूर ने लिखा, 'अपने भव्य रूप और तीनों काल की शक्तियों से दुनिया को बचाने आ रही है नागिन!!! नागिन 6!!!'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Erkrek (@ektarkapoor)

कब और कहां होगा प्रसारित

इसके साथ ही यह जानकारी भी दी गई है कि इसकी शुरुआत 12 फरवरी, 2022 से होगी। जो शनिवार और रविवार कलर्स चैनल पर प्रसारित किया जाएगा। मालूम हो कि तेजस्वी से पहले रुबीना दिलाइक, माहिरा शर्मा के नाम भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर सामने आए थे।

ये हो सकते हैं लीड एक्टर

शो के लीड एक्टर की बात करें तो रिपोर्ट्स बताती हैं कि सिम्बा नागपाल शो के मेल लीड हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्हें नागिन 6 के सेट पर देखा गया था। कुछ दिन पहले कहा गया था कि ईशान सहगल भी शो का हिस्सा हैं। ऐसा लगता है कि निर्माता दो मेल लीड एक्टर ढूंढ रहे हैं। जिनमें से एक खलनायक की भूमिका में और दूसरा हीरो के रोल में होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर