Thapki Pyaar Ki 2 में हुई Dil Jaise Dhadke की एक्ट्रेस Nandini Maurya की एंट्री, ये एक्टर्स भी आएंगे नजर 

Thapki Pyaar Ki 2: कलर्स टीवी पर जल्द ही पॉपुलर शो थपकी प्यार की का दूसरा सीजन टेलीकास्ट होने वाला है। दूसरे सीजन में कई नए कलाकारा नजर आएंगे। इस सीजन में नंदनी मौर्य भी अहम रोल निभाएंगी।

Nadini Maurya to be starred in thapki pyaar ki 2, Nandini Maurya in Thapki Pyaar Ki 2, Nandini Maurya thapki pyaar ki 2, thapki pyaar ki 2, thapki pyaar Ki 2 cast, thapki pyaar Ki 2 star cast, thapki pyaar ki 2 release date, thapki pyaar ki 2 news,
थपकी प्यार 2 में मिली Nandini Maurya को जगह  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • कलर्स टीवी पर शुरू हो रहा है थपकी प्यार की का दूसरा सीजन। 
  • थपकी प्यार 2 में जिज्ञासा सिंह और मनीष गोप्लानी आएंगे नजर।
  • थपकी प्यार की 2 में मिली अभिनेत्री नंदनी मौर्य को जगह।

Thapki Pyaar Ki 2 Staring Nandini Maurya: कलर्स टीवी के पॉपुलर सीरियल्स में से एक 'थपकी प्यार की' (Thapki Pyaar Ki 2) का नाम आता है। थपकी प्यार की का पहला सीजन 2015 में टेलीकास्ट हुआ था। टीवी सीरियल में जिज्ञासा सिंह (Jigyasa Singh) और मनीष गोप्लानी ( Manish Goplani) ने मुख्य किरदार निभाया था।

जिज्ञासा सिंह और मनीष गोप्लानी के साथ इस टीवी सीरियल में अंकित बाटला, शीना बजाज और मोनिका खन्ना भी नजर आए थे। वर्ष 2017 में यह टीवी सीरियल ऑफ एयर हो गया था। अब मेकर्स ने इस पॉपुलर टीवी सीरियल के दूसरे सीजन को टेलीकास्ट करने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि जल्द ही यह टीवी सीरियल कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा। 

थपकी प्यार की 2 में नजर आएंगी नंदिनी मौर्य

Tellychakkar की खबर के अनुसार, थपकी प्यार की 2 में नंदनी मौर्य (Nandini Maurya) को कास्ट किया गया है। इस टीवी सीरियल के दूसरे सीजन के लिए नंदिनी मौर्य को अप्रोच किया गया था। उनका किरदार इस टीवी सीरियल में अहम होगा। वह पहले 'दिल जैसे धड़के धड़कने दो' टीवी सीरियल में नजर आई थीं।

थपकी प्यार की 2 में होंगे यह कलाकार

थपकी प्यार की के दूसरे सीजन में नंदनी मौर्य के साथ कई और कलाकार भी नजर आएंगे। हाल ही में यह खबर आई थी कि मनीष गोप्लानी और जिज्ञासा सिंह को इस सीरियल के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। जिज्ञासा सिंह के साथ इस टीवी सीरियल के दूसरे सीजन में प्रतिश वोरा, नेहा यादव और अदिति चोपड़ा नजर आएंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर