Neha Pendse Marriage: टीवी एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की शादी की रस्में हुईं शुरू, गृहमुख पूजा की फोटोज हुईं वायरल

Neha Pendse Wedding Function Start: नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी करने जा रही हैं। हाल ही में उनकी गृहमुख पूजा रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं...

Neha Pendse grahmukh pooja picture Viral Bigg Boss 12 Contestant wedding function start
नेहा पेंडसे।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी कर रही हैं।
  • नेहा लंबे टाइम से शार्दुल सिंह बयास को डेट कर रही हैं।
  • शार्दुल महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं।

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-12 की कंटेस्टेंट रहीं नेहा पेंडसे बिजनेसमैन शार्दुल सिंह बयास से शादी करने जा रही हैं। नेहा की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी गृहमुख पूजा रखी गई, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। पूजा में नेहा रेड एंड गोल्डन कलर की साड़ी पहने महाराष्ट्रियन स्टाइल में तैयार नजर आईं। उनके साथ फैमिली मेंबर्स भी इस फोटो में दिख रहे हैं।
नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह कुछ टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की शादी 5 जनवरी को महाराष्ट्रीयन रीति-रिवाज से होगी। हाल ही में नेहा पेंडसे ने एक इंटरव्यू में शादी को लेकर बात की है। उन्होंने कहा, 'मैं इस चरण में आकर बहुत खुश हूं। मैं अपने सपनों के राजकुमार से शादी कर रही हूं और एक शानदार फैमिली में शामिल होने वाली हूं। वो सभी बहुत ही अच्छे लोग हैं और मैं उनके साथ अपनी जिंदगी शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।' 

नेहा पेंडसे ने बताया, 'यह मेरे जीवन की सबसे अच्छी फीलिंग है। मैं अपने जीवन में उन सभी लोगों को उतना धन्यवाद नहीं दे सकती जिन्होंने इस अवसर को इतना सुंदर बनाया है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehhapendse) on


नेहा पेंडसे के होने वाली पति शार्दुल सिंह बयास महाराष्ट्र के एक पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर भी पहले शार्दुल के साथ फोटोज शेयर कर चुकी हैं। बता दें, नेहा ने अबतक मे आई कम इन मैडम, खतरा खतरा खतरा, एंटरटेनमेंट की रात सहित कई टीवी सीरियल में काम किया है। इसी के साथ वो कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। नेहा पेंडसे जल्द सिद्धार्थ मेनन के साथ मराठी फिल्म जून में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर