Bhabiji Ghar Par Hain में हुई नई अनीता भाभी की एंट्री, देखते रह जाएंगे नेहा पेंडसे का खूबसूरत लुक

टीवी शो भाबीजी घर पर हैं में अनीता भाभी के रोल में एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की एंट्री हो गई है। नेहा ने हाल ही में शो से अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की जिनमें वो काफी खूबसूरत लग रही हैं।

Nehha Pendse
Nehha Pendse  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • भाबीजी घर पर हैं में हुई एक्ट्रेस नेहा पेंडसे की एंट्री।
  • अनीता भाभी के रोल में सोशल मीडिया पर शेयर की अपनी तस्वीरें।
  • फैंस को पसंद आ रही हैं शो की नई गोरी मेम।

मशहूर कॉमेडी सीरियल भाबीजी घर पर हैं में नई अनीता भाभी की एंट्री हो गई है और अब शो में इस किरदार को एक्ट्रेस नेहा पेंडसे निभा रही हैं। उनसे पहले साल 2015 से शो में यह किरदार एक्ट्रेस सौम्या टंडन निभा रही थीं लेकिन अगस्त, 2020 में उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था।

अनीता भाभी बनीं नेहा पेंडसे

शो में नेहा की एंट्री 15 फरवरी को हुई है जिसे लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। दर्शक शो में नई गोरी मेम को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। नेहा ने कुछ समय पहले शो की शूटिंग शुरू कर दी थी और हाल ही में उन्होंने शो से अपने कुछ लुक शेयर किए जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। 

तस्वीरें शेयर कर लिखी ये बात

नेहा ने इंस्टाग्राम पर शो से अपनी जो फोटोज शेयर की उनमें वो काफी ग्लैमरस लग रही हैं। पहली फोटो में वो लाल रंग की साड़ी पहने नजर आ रही हैं। वहीं एक अन्य फोटो में वो फ्लोरल साड़ी में दिख रही हैं। तो वहीं आखिरी फोटो में वो रेड कलर का सूट पहने हुए हैं। शो से अपने लुक शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'हर उस व्यक्ति को धन्यवाद जिन्होंने पहले ही मुझपर इतना प्यार बरसाया। अनीता भाभी के तौर पर आज रात 10.30 बजे एंडटीवी पर आपसे मिलने का इंतजार नहीं कर सकती।'

आसिफ शेख संग आएंगी नजर

शो में  नेहा खुद से 20 साल बड़े एक्टर आसिफ शेख संग रोमांस करती नजर आएंगी। जहां नेहा की उम्र 36 साल है तो वहीं आसिफ 56 साल के हैं। मालूम हो कि पुरानी गोरी मेम यानी सौम्या टंडन और आसिफ की उम्र में भी 20 साल की ही अंतर था। दोनों एक्ट्रेसेस 36 साल की हैं।

जाना पहचाना नाम है नेहा

मालूम हो कि नेहा छोटे पर्दे का जाना पहचाना नाम है और वो बचपन से एक्टिंग कर रही हैं। 36 साल की नेहा ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। वो प्यार कोई खेल नहीं, देवदास, दाग: द फायर, दीवाने, तुमसे अच्छा कौन है, स्वामी और सूरज पे मंगल भारी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं।  इसके अलावा वो कई मराठी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। तो वहीं उन्होंने 1995 में सीरियल कैप्टन हाउस से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया। इसके बाद नेहा ने पड़ोसन, हसरतें, मधुबाला: एक इश्क एक जुनून, मे आई कम इन मैडम और पार्टनर्स ट्रबल हो गई डबल जैसे टीवी सीरियल्स में दिखीं। इसके अलावा नेहा बिग बॉस 12 में भी नजर आई थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर