Nehha Pendse: नेहा पेंडसे की अनसीन वेडिंग तस्वीरें हुईं वायरल, शादी में नहीं दिखा कोई बिग बॉस कंटेस्टेंट

Nehha Pendse Wedding Unseen Pictures: नेहा पेंडसे ने हाल ही में अपनी शादी की कुछ अनसीन तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वो पति शार्दुल के साथ काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं...

Neha Pendse Wedding Unseen photos Viral No one Bigg Boss 12 Contestant attends Marriage
नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह ब्यास।  |  तस्वीर साभार: Instagram

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस-12 की कंटेस्टेंट रहीं नेहा पेंडसे 5 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा पेंडसे ने महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से बॉयफ्रेंड शार्दुल सिंह ब्यास संग शादी रचाई है। नेहा और शार्दुल की शादी की तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें नेहा पेस्टल गुलाबी रंग की नौवारी साड़ी पहने बेहद गॉर्जियस लुक में नजर आईं। वो शादी में एक महाराष्ट्रीयन दुल्हन की तरह तैयार हुई थीं। वहीं दूसरी तरफ नेहा के पति शार्दुल मैचिंग कुर्ता-पायजामा में दिखे थे। वैसे अब खुद नेहा पेंडसे ने अपनी अनसीन वेडिंग तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें कपल एक साथ काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। 
नेहा पेंडसे ने पति शार्दुल के साथ शादी की चार अनसीन फोटोज शेयर की हैं। इन चारों फोटोज में कपल अलग-अलग पोज देता नजर आ रहा है। पहली तस्वीर में नेहा पेंडसे और शार्दुल सिंह ब्यास एक-दूसरे को वरमाला पहनाते दिख रहे हैं। दोनों इस रस्म के दौरान खुलकर हंसते नजर आए। वहीं दूसरी फोटो बेहद रोमांटिक है। नेहा और शार्दुल इस तस्वीर में एक-दूसरे को बड़े ही प्यार से निहारते और आई कॉन्टैक्ट करते दिख रहे हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@nehhapendse) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanskruti_balgude_fc) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on


बात अगर तीसरी तस्वीर की करें तो इसमें शादी की सबसे अहम रस्मों में से एक कर रही है। फोटो में शार्दुल अपनी पत्नी नेहा पेंडसे की मांग में सिंदूर भरते नजर आ रहे हैं। वहीं चौथी तस्वीर शार्दुल की है जो कि दूल्हा लुक में हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@angel_nehhapendse_fan) on


देखा जाए तो चारों ही अनसीन वेडिंग तस्वीरों में नेहा और शार्दुल की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त दिख रही है। नेहा ने शादी में नौवारी साड़ी के साथ नाक में नथनी, हरी चूड़ियां, जड़ाऊ ज्वैलरी और चंद्रकोर टिकली के साथ महारास्ट्रियन ब्राइडल लुक पूरा किया था। आपको बता दें, कपल की शादी पुणे में हुई और यहां सिर्फ करीबी रिश्तेदार ही शामिल हुए। यहां पर बिग बॉस-12 का कंटेस्टेंट या कहें नेहा पेंडसे के घर में बने दोस्त में से कोई भी नजर नहीं आया।   

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर