New Entry in Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: गुम है किसी के प्‍यार में सीरियल में हो रही इस एक्‍टर की एंट्री, विराट के बचपन के दोस्‍त का करेंगे रोल

Nivaan Sen to enter IN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में दिलचस्‍प मोड़ आने वाला है। इस सीरियल में विराट के एक बचपन के दोस्‍त की एंट्री होने वाली है।

Nivaan Sen to enter IN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin
Nivaan Sen to enter IN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin 
मुख्य बातें
  • गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में दिलचस्‍प मोड़ आने वाला है
  • इस सीरियल में विराट के बेस्‍ट फ्रेंड के रूप में हो रही नई एंट्री
  • टीवी एक्‍टर निवान सेन इस सीरियल से सात साल बाद कर रहे वापसी

Nivaan Sen to enter IN Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: स्‍टार प्‍लस के सीरियल गुम है किसी के प्‍यार में की कहानी में दिलचस्‍प मोड़ आने वाला है। नील भट्ट (विराट), आयशा सिंह (सई) स्‍टारर इस सीरियल में विराट के एक बचपन के दोस्‍त की एंट्री होने वाली है। विराट के इस दोस्‍त की वापसी की बात वो खुद प्रोमो में बता चुके हैं। मेकर्स ने जो प्रोमो जारी किया है उसके हिसाब से विराट की जिंदगी में दो लोगों की वापसी हो रही है, एक तो सई जो उसके कमरे में वापस लौट रही है और एक उसका दोस्‍त जो वर्षों बाद वापस आ रहा है। 

विराट और सनी के इस बचपन के दोस्‍त की भूमिका के लिए एक्‍टर निवान सेन को चुना है और निवान ने इस सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है। यहां तक कि अब उनकी पहली झलक भी सामने आ गई है। इस सीरियल से निवान ने सात साल बाद टीवी पर कदम रखा है। आखिरी बाद वो टीवी सीरियल प्‍यार का दर्द है मीठा मीठा प्‍यारा प्‍यारा में नजर आए थे। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by NIVAAN SEN (@nivaansen)

अपने किरदार के बारे में निवान कहते हैं कि इस सीरियल में उनका रोल काफी खास होने वाला है। टीवी पर वह एक्‍शन अवतार में नजर आएंगे और उनका दावा है कि टीवी के दर्शक पहली बार ऐसा एक्‍शन अवतार देखने वाले हैं। निवान इस सीरियल में ग्रे कैरेक्‍टर प्‍ले करेंगे क्‍योंकि अब उनका मकसद और रास्‍ते बिलकुल अलग हो गए हैं। अपने किरदार को लेकर निवान ने अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर भी खुलासा किया है। 

ऐसे होगी विराट और निवान की मुलाकात

विराट और निवान की मुलाकात तब होगी जब विराट और सई दिवाली की शॉपिंग करने मॉल जाएंगे। यहां विराट और निवान टकरा जाएंगे लेकिन निवान के चेहरे पर रूमाल बंधा होगा जिससे उनका चेहरा नजर नहीं आएगा। हालांकि विराट को उसकी आंखें कुछ जानी पहचानी नजर आएंगी। निवान की एंट्री क्‍या रोमांच लाएगी ये तो आगामी एपिसोड्स में पता चलेगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर