Nia Sharma Net Worth : करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं निया शर्मा, म्यूजिक वीडियो के लिए चार्ज करती हैं लाखों रुपये

Nia Sharma Net Worth : निया शर्मा अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस टीवी का जाना माना चेहरा है। निया इन दिनों झलक दिखला जा 10 में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

nia sharma
nia sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा का आज जन्मदिन हैं
  • एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से टीवी इंडस्ट्री में अलग पहचान बनाई हैं
  • एक्ट्रेस के जन्मदिन पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं

Nia Sharma Net Worth : निया शर्मा आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। निया टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 12 साल पूरे किए हैं। एक्ट्रेस अपने बोल्ड और सिजलिंग लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों झलक दिखला जा 10 को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने शानदार परफॉर्मेंस से जजेस का दिल जीत रही हैं। एक्ट्रेस को एक हजारों में मेरी बहना से पहचान मिली थी। इस शो में भले ही एक्ट्रेस लीड रोल में नहीं थी, लेकिन उनके किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

निया काली एक अग्निपरीक्षा, इश्क में मरजावां और नागिन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। एक्ट्रेस ने भले ही टीवी सीरियल्स से ब्रेक लिया है, लेकिन लगातार म्यूजिक वीडियो में नजर आ रही हैं। निया के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी नेटवर्थ के बारे में जानते हैं।

निया शर्मा की संपत्ति जानकर उड़े जाएंगे होश

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, निया शर्मा की नेटवर्थ 59 करोड़ रुपये है। एक्ट्रेस की एक महीने की इनकम 30 लाख रुपये से भी ज्यादा है। एक्ट्रेस टीवी शोज और विज्ञापनों से लाखों रुपये कमाती है। एक्ट्रेस एक शो के लिए प्रति एपिसोड 80 हजार रुपये चार्ज करती हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ब्रांड एंडोर्सेमेंट के लिए मोटी रकम वसूलती है। निया की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती ही जा रही है। 

ये भी पढ़ें - Adipurush : क्या फिर से शरद केलकर देंगे प्रभास की आदिपुरुष में अपनी आवाज, एक्टर ने बताया इसके पीछे का सच

एक्ट्रेस का मुंबई में शानदार घर है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास कई लग्जिरियस गाड़ियां है। एक्ट्रेस के पास ऑडी क्यू7, वोल्वो एक्ससी 90, ऑडी ए4 जैसी गाड़ियां है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं, वो अक्सर अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। कई बार अपने फैशन सेंस की वजह से निया सोशल मीडिया पर ट्रोल होती हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर