Nia Sharma ने 'दो घूंट' गाने पर बार में लगाए ठुमके, एक्ट्रेस के हॉट मूव्‍स देख फैंस के मुंह से निकला उफ़

Nia Sharma hot dance: टीवी की बोल्‍ड अदाकारा निया शर्मा इन दिनों अपने नए गाने 'दो घूंट' की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में वह इस गाने पर एक बार में ठुमके लगाती हुईं भी नजर आईं।

Nia Sharma actress, Nia Sharma dance video
Nia Sharma  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • निया शर्मा ने 'दो घूंट' गाने पर किया जबरदस्‍त डांस
  • निया की अदाओं पर घायल हुए फैंस
  • उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Nia Sharma dance video: अपनी बोल्‍डनेस से अक्‍सर सुर्खियों में रहने वाली टीवी इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका गाना 'दो घूंट' (Do Ghoont Song) रिलीज हुआ है, जो लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसी गाने की सक्सेस को एन्जॉय करते हुए निया मुंबई के एक बार ठुमके लगाती हुई नजर आईं।  'दो घूंट' गाने पर उनके हॉट मूव्‍स को देख फैंस घायल हो गए हैं। 

निया ने डांस का ये वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर भी पोस्‍ट किया है। जिस पर उनके चाहने वाले जमकर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। उनकी अदाओं को देख फैंस घायल हो रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें निया  वाइट क्रॉप टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स में नजर आ रही हैं। वह एक बार में डांस करती हुईं दिखती हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Nia Sharma (@niasharma90)

निया के इस डांस को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों ने निया को ऐसा करने के लिए भला बुरा भी कहा। एक यूजर ने उन्‍हें ट्रोल करते हुए लिखा,   'अब बार में भी डांस करना शुरू कर दिया क्या?'  हालांकि  एक्ट्रेस इन बातों पर ध्‍यान नहीं दे रही हैं। इससे पहले भी निया अपने कोएक्‍टर रवि दुबे के साथ लिपलॉक को लेकर भी काफी चर्चाओं में रही थीं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर