निया शर्मा के घर बर्थडे पर लगा केक और गिफ्ट्स का ढेर, नागिन एक्ट्रेस को भाई ने दी सरप्राइज पार्टी

Nia Sharma birthday: निया शर्मा का 30वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन बेहद धमाकेदार रहा। आश्का गोराडिया, रुबीना दिलाइक, अर्जुन बिजलानी सहित कई टीवी सेलेब्स दे रहे बधाई...

Naagin 4 TV Actress Nia Sharma receives cakes and lots of gifts on birthday Celebration
निया शर्मा। 
मुख्य बातें
  • निया शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर बर्थडे की शुभकामनाएं मिल रही हैं।
  • निया ने काली- एक अग्निपरीक्षा टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • अब तक जमाई राजा, नागिन-3 से खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया जैसे शो कर चुकी हैं।

नागिन 4 की अभिनेत्री निया शर्मा आज यानि 17 सितंबर को 30 साल की हो गई हैं। निया शर्मा का 30वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन बेहद धमाकेदार रहा। निया शर्मा के भाई विनय शर्मा ने उनको घर में एक सरप्राइज पार्टी दी, जिसे देखकर एक्ट्रेस शॉक्ड रह गईं। कई सारे केक, गिफ्ट और गुब्बारों की सजावट के साथ निया शर्मा को बर्थडे सरप्राइज मिला। 

निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियोज और कई सारे फोटोज शेयर किए हैं। एक वीडियो में निया शर्मा अपने भाई के साथ धमाकेदार डांस करती दिख रही हैं। निया ने इस वीडियो का कैप्शन - 'मेरा हैप्पी बर्थडे, थैंक्यू विनय शर्मा' दिया है।

टीवी स्टार निया शर्मा दूसरे वीडियो में कई सारे केक काटती और उन्हें मिले ढेर सारे गिफ्ट कि झलकियां दिखा रही हैं। निया फोटो में गिफ्ट के सामने एक लेडी बॉस की तरह आराम करती नजर आ रही हैं और उनके आसपास ढेर सारे गिफ्ट्स रखे हैं। उन्होंने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'पिछले 10 से जन्मदिन हर साल एक त्योहार के रूप में मना रही हूं। ये मेरी आंखों और दिल को गर्व से भर देता है... बहुत आभार और हमेशा हर किसी की इसके लिए ऋणी रहूंगी, जे हर जन्मदिन, हर अवसर पर इसे स्पेशल बनाते हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@niasharma90) on

सोशल मीडिया पर लगा बधाईयों का ढेर
निया शर्मा को सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं मिल रही हैं। आश्का गोराडिया, रुबीना दिलाइक, रिद्धिमा तिवारी, पर्ल वी पुरी, रेहना पंडित, राज सिंह अरोड़ा, मोनिका डोंगरा, आशा नेगी, भारती सिंह, कुशाल टंडन, नागिन 4 के को-स्टार विजयेंद्र कुमारिया, इश्क में मरजावां के स्टार अर्जुन बिजलानी सहित कई लोगों ने उनको जन्मदिन पर बेस्ट विशेज दी हैं। 

10 साल पहले निया शर्मा ने किया था टीवी डेब्यू
निया शर्मा को टीवी इंडस्ट्री में दस साल पूरे हो गए हैं। काली- एक अग्निपरीक्षा टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं निया शर्मा ने अब तक जमाई राजा, नागिन-3 से खतरों के खिलाड़ी- मेड इन इंडिया में विनर बनने का शानदार सफर तय किया है। अभिनेत्री निया शर्मा दिल्ली की रहने वाली है और मीडिया स्टडीज की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने मॉडलिंग और टीवी जगत में कदम रखा। एक्ट्रेस को टीवी शो 'एक हजोरों में मेरी बहना है' से काफी लोकप्रियता हासिल हुई थी। शो में उन्होंने मान्वी का किरदार निभाया था। इतना ही नहीं टीवी की चर्चित अभिनेत्री निया शर्मा को दो बार एशिया की सबसे सेक्सी वुमेन के टॉप 3 में जगह मिल चुकी हैं।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर