Niki Aneja Walia Facts: ये दिग्गज अदाकारा है अर्चना पूरन सिंह की ननद, Aishwarya Rai Bachchan से है खास कनेक्शन

Niki Aneja Walia Facts: निकी अनेजा वालिया छोटे पर्दे की दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं। वो पिछले 25 सालों से टेलीविजन पर काम कर रही हैं। अब वो यूके में शिफ्ट हो गई हैं...

Archana Puran Singh sister-in-law Niki Aneja Walia Facts TV Bollywood Actress Family, Relatives biography
निकी अनेजा वालिया, अर्चना पूरन सिंह। 
मुख्य बातें
  • निकी अनेजा अपने एक्टिंग करियर में 25 साल से टेलीविजन जगत में काम कर रही हैं।
  • वैसे निकी अनेजा पहले पायलट बनने का सपना पूरा करना चाहती थीं।
  • भाई परमीत सेठी के कहने पर निकी ने मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी।

निकी अनेजा वालिया छोटे पर्दे की दिग्गज अदाकाराओं में से एक हैं। उन्होंने कई हिट शोज में काम किया है। इसमें बात बन जाए, अंदाज, सी हॉक्स और घरवाली ऊपरवली जैसे कई फेमस सीरियल शामिल हैं। निकी अनेजा अपने एक्टिंग करियर में 25 साल से टेलीविजन जगत में काम कर रही हैं। कम ही लोग जानते हैं कि निकी अनेजा वालिया, द कपिल शर्मा शो की जज अर्चना पूरन सिंह की ननद हैं। जी हां निकी, परमीत सेठी की बहन हैं और इसी रिश्ते से वो अर्चना पूरन सिंह की ननद लगती हैं।

वैसे कम ही लोग ये बात जानते हैं कि निकी अनेजा पहले पायलट बनने का सपना पूरा करना चाहती थीं। हालांकि उन्होंने पॉकिट मनी के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी थी। निकी अनेजा ने अपने भाई परमीत सेठी के साथ मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। दरअसल परमीत ने ही निकी अनेजा को सुझाव दिया था कि उनको मॉडलिंग में अपना हाथ आजमाना चाहिए। ऐसे में वो छुट्टियों के दौरान पैसे भी कमा सकती हैं। इसी के बाद निकी अनेजा को ज्वैलर्स, पॉन्ड्स, ड्रीम फ्लॉवर, टेल्क, सियाराम और अन्य कई ऐड्स के ऑफर मिलने लगे। इसी के बाद आगे निकी अनेजा ने एक्टिंग में करियर की शुरुआत की।

माधुरी दीक्षित से होती है तुलना
निकी की तुलना अक्सर माधुरी से की जाती है। फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने जब पहली बार निकी अनेजा वालिया को एक ऐड में देखा था तो उन्होंने माधुरी दीक्षित से तुलना की थी। कहा था कि निकी अनेजा काफी हद तक माधुरी से मिलती हैं। निकी अनेजा ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था, 'मेरी हर समय माधुरी से तुलना होती है। मैं इसे तारीफ के रूप में लेती हूं। वास्तव में, मुझे कभी-कभी यह भी सुनने को मिलता है कि मैं उनसे बेहतर दिखती हूं।'

मैंने माधुरी के साथ इस बारे में भी चर्चा की है। हम एकबार एक ही फ्लाइट में किसी इवेंट का हिस्सा बनने के लिए गए थे। तभी हमारी मुलाकात हुई और लुक्स मिलने को लेकर चर्चा भी हुई थी। हमारी स्लाइल काफी हद तक मिलती है।'

शादी कर विदेश में शिफ्ट हो चुकी हैं निकी
निकी अनेजा का जन्म 26 सितंबर 1972 को मुंबई में हुआ। उन्होंने फरवरी 2002 में सन्नी वालिया से शादी की और उसी साल यूके में शिफ्ट हो गईं। कपल के जुड़वां बच्चे हैं (एक लड़का सीन और एक लड़की सबरीना)। निकी वालिया फिलहाल इंग्लैंड में रहती हैं। निकी ने टीवी और बॉलीवुड दोनों जगह काम किया है। वो एक मॉडल, कंपेयर, वीजे, होस्ट और अभिनेत्री के रूप में एक्टिव हैं। निकी अनेजा को फेमस टीवी शो अस्तित्व- एक प्रेम कहानी के लिए जाना जाता है। शो में निकी ने डॉ. सिमरन माथुर की भूमिका निभाई थी। इस शो को कई अवॉर्ड्स मिले और इससे निकी घर-घर पहचानी गईं। 

मॉडलिंग की दुनिया में एक्टिव रहीं निकी
निकी ने एक्ट्रेस बनने से पहले मॉडलिंग में हाथ आजमाया था। निकी अनेजा वालिया फेमिना मिस इंडिया 1994 में जज भी रही हैं। ये वही साल था जब निकी अनेजा ने ऐश्वर्या राय बच्चन औक सुष्मिता सेन को चुना था। दोनों ने भारत को दुनिया में रिप्रिजेंट किया और आगे चलकर ऐश्वर्या मिस वर्ल्ड, सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स का ताज जीतीं। निकी 1991 में रनर-अप मिस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी भी रह चुकी हैं। बाद में निकी को 1991-1992 के लिए पीस की वर्ल्ड एम्बेसडर भी बनाया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर