Yeh Rishta Kya Kehlata Hai की इस एक्ट्रेस ने छोड़ा सीरियल, मोहसिन खान-शिवांगी जोशी संग बिताए आखिरी पल

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Pankhuri Awasthy left show: टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने हाल ही में ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपने आखिरी दिन की शूटिंग पूरी की। पंखुड़ी के लिए ये दिन काफी इमोशनल रहा...

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Actress Pankhuri Awasthy left The show Share selfie with Shivangi Joshi Mohsin khan
ये रिश्ता क्या कहलाता है।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पंखुड़ी अवस्थी लंबे टाइम से सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में नजर आ रही हैं।
  • अब पंखुड़ी अवस्थी इस टीवी सीरियल को अलविदा कह रही हैं।
  • पंखुड़ी सीरियल में वेदिका निगेटिव रोल निभा रही थीं।

ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी अब इस टीवी सीरियल को अलविदा कह रही हैं। जी हां, सीरियल में वेदिका का रोल प्ले करने वालीं पंखुड़ी अब आगे ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखाई नहीं देंगी। पंखुड़ी अवस्थी सीरियल में निगेटिव रोल निभा रही थीं और उनके राज का अब पर्दाफाश हो चुका है। 
दरअसल ये रिश्ता क्या कहलाता है में पंखुड़ी अवस्थी वेदिका के रोल से कार्तिक और नायरा के बीच परेशानियां लाने का काम कर रही थीं। लेकिन अब नायरा उनकी सच्चाई सभी घरवालों के सामने ला देंगी। वेदिका के एक्सपोज होने के बाद ही पंखुड़ी अवस्थी का रोल अब सीरियल में खत्म हो जाएगा। जल्द ही ये रिश्ता क्या कहलाता है में वेदिका का क्लाइमैक्स सीन टेलिकास्ट किया जाएगा।   
अब हाल ही में टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट से आखिरी दिन की शूटिंग पिक्चर्स शेयर की हैं। जाहिर है पंखुड़ी के लिए ये दिन काफी इमोशनल था लेकिन उन्होंने खुशी-खुशी सबसे विदा लिया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pinkvillatelly) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pankhuria313) on


वैसे इन फोटोज में पंखुड़ी सीरियल के लीड स्टार्स मोहसिन खान और शिवांगी जोशी के साथ सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में कार्तिक-नायरा और वेदिका की बॉन्डिंग बेहद खास दिख रही है। भले ही रील लाइफ में तीनों के बीच रिश्ते ठीक नहीं थे लेकिन रियल लाइफ में ये आपस में अच्छे दोस्त हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@pankhuria313) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@tvrbro) on


पंखुड़ी अवस्थी ने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अपनी जर्नी को लेकर भी बात की। पंखुड़ी कहती हैं, 'हर सफर का अंत होता है। इसी के बाद तो नई शुरुआत होती है।' 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर