Shefali Jariwala के ससुर का हुआ निधन, पति Parag Tyagi संग गाजियाबाद पहुंच अंतिम संस्कार में हुईं शामिल

TV Actor Parag Tyagi Father Death: जोधा अकबर के एक्टर पराग त्यागी के पिता का निधन हो गया। पराग पत्नी शेफाली जरीवाला के साथ अपने होमटाउन पहुंच गए हैं...

Shefali Jariwala husband Parag Tyagi Father death Couple reach ghaziabad To attend funeral And last rite
शेफाली जरीवाला और पराग त्यागी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी एक्टर पराग त्यागी के पिता का निधन हो गया है।
  • जोधा अकबर के एक्टर पराग के पिता को दिल की बीमारी थी।
  • पराग पत्नी शेफाली जरीवाली के साथ अपने होमटाउन गाजियाबाद पहुंच गए हैं।

ऐसा लग रहा है कि दुखद खबरें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। मौतों की खबर लगातरा आती ही जा रही हैं। मंगलवार को टीवी अदाकारा प्रेक्षा मेहता का निधन हो गया। अब टीवी एक्टर पराग त्यागी के पिता का निधन हो गया है। जोधा अकबर के एक्टर पराग के पिता को दिल की बीमारी थी। डायलिसिस के बाद दिल का दौरा पड़ने से होमटाउन गाजियाबाद में उनका निधन हो गया। पराग अपनी पत्नी और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रहीं शेफाली जरीवाली ने साथ में दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। यहीं से शेफाली जरीवाला पति के साथ अपने ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल हुईं।
रिपोर्ट के अनुसार अभिनेता पराग त्यागी के पिता का निधन 25 मई को हुआ था। पराग ने एक एंटरटेनमेंट साइट को बताया कि हां पिताजी ठीक नहीं थे और यह सोमवार को हुआ। वह अपने डायलिसिस के लिए गए थे और अचानक उन्हें दौरा पड़ गया। शेफाली और मैं कल(मंगलवार) पहुंच गए हैं। हमने मुंबई से उड़ान भरी और सौभाग्य से एयर सेवाएं शुरू हो चुकी थीं। नहीं तो फिर हमें सड़क मार्ग से यात्रा करनी पड़ती। आपको बता दें, शेफाली जरीवाला का ससुराल गाजियाबाद के मोदीनगर में है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

शेफाली जरीवाला के जेठ नहीं आ सके घर!

पराग के बड़े भाई और शेफाली के जेठ अनुराग त्यागी ऑस्ट्रेलिया में रहते हैं। कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में ऐसा लगता है कि वो अपने होमटाउन नहीं आ पाएंगे। क्योंकि अभी तक इंटरनेशनल फ्लाइट की सुविधा शुरू नहीं की गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@paragtyagi) on

इन टीवी शोज का हिस्सा रहे पराग और शेफाली

वर्कफ्रंट की बात करें तो पराग त्यागी अब तक कई हिट टीवी शोज का हिस्सा रहे हैं। इनमें पवित्र रिश्ता, नच बलिए, जोधा अकबर, प्यार को हो जाने जो, काला टीका शामिल हैं। फिलहाल पराग शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नजर आ रहे हैं। वहीं शेफाली जरीवाला को उनके फेमस एल्बम सॉन्ग कांटा लगा के लिए जाना जाता है। हाल ही में शेफाली को बिग बॉस 13 में देखा गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर