Paras Chhabra-Mahira Sharma का टूट जाएगा रिश्ता? बिग बॉस-13 में होगी आकांक्षा पुरी की एंट्री

Bigg Boss 13 Paras Chhabra Girlfriend Akanksha Puri Enter: बिग बॉस-13 में अगले हफ्ते कंटेस्टेंट के घरवाले उनसे मिलने पहुंचने वाले हैं। जिसके बाद घर के अंदर एकबार फिर से हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा...

Bigg Boss 13 Paras Chhabra Mahira Sharma Relationship Affect When Girlfriend Akanksha Puri Enter in the House
पारस छाबड़ा, आकांक्षा पुरी और माहिरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • आकांक्षा पुरी बिग बॉस घर के अंदर पारस छाबड़ा की हरकतों से काफी नाराज हैं।
  • पारस घरवालों से आकांक्षा बारे में कई खराब बातें करते हुए नजर आ चुके हैं।
  • आकांक्षा अब अपने एक-एक सवाल का घर के अंदर जाकर पारस से जवाब मांगने वाली हैं।

बिग बॉस-13 छोटे परदे के मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल शो में से एक है। शो में जैसा कि अरहान खान को एक्सपोज किया गया था। रश्मि देसाई और सिद्धार्थ शुक्ला अक्सर अपने पास्ट को लेकर पब्लिकली झगड़ते रहते हैं। माहिरा शर्मा-पारस छाबड़ा की लव स्टोरी और सिद्धार्थ शुक्ला-शहनाज गिल की नोंक झोंक भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। 
अब खबर है कि बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट्स से मिलने उनके घरवाले, रिश्तेदार और लवर्स आने वाले हैं। खास बात तो ये है कि पारस छाबड़ा की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी भी इसी टास्क में बिग बॉस-13 में एंट्री लेने वाली हैं। कहा जा रहा है कि आकांक्षा के घर में जाते ही पारस और माहिरा शर्मा के रिश्ते में नींव हिल सकती है। 
रिपोर्ट्स की मानें तो अगले हफ्ते बिग बॉस में घर में कंटेस्टेंट के घरवाले पहुंचने वाले हैं। तब घर के अंदर एकबार फिर से हाई वॉल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा। जैसा कि बिग बॉस-13 में पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा की नजदीकियां खूब देखने को मिली हैं। दोनों के बीच दोस्ती से ज्यादा वाला रिश्ता घरवालों को दिखने लगा है। वहीं पारस कई बार माहिरा के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुके हैं लेकिन माहिरा ने इसे सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है। अब पारस की गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी खुद घर के अंदर जाकर दोनों से सवाल करती नजर आएंगी।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akanksha8000) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on


आपको बता दें, आकांक्षा पुरी घर के अंदर पारस की हरकतों से काफी नाराज हैं। पारस घरवालों से आकांक्षा बारे में कई खराब बातें करते हुए नजर आ चुके हैं। पारस ने अरहान से कहा था कि उन्होंने आकांक्षा के जबरदस्ती करने पर अपने हाथों पर उसके नाम का टैटू बनवाया था। हालांकि आकांक्षा ने कहा था कि-  पारस ने मुझे मेरे नाम का टैटू बनवाकर सरप्राइज दिया था। मैंने कभी उसके साथ जबरदस्ती नहीं की थी। आकांक्षा ने ये भी कहा था कि अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। पारस ने उनकी बेइज्जती की है। आकांक्षा पुरी अब अपने एक-एक सवाल का घर के अंदर जाकर पारस से जवाब मांगने वाली हैं। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@akanksha8000) on


आपको बता दें, बिग बॉस-13 के घर में सिद्धार्थ शुक्ला की मां, रश्मि देसाई की मम्मी, आसिम रियाज के भाई उमर रियाज, आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक, शेफाली जरीवाला के पति पराग और शहनाज गिल के पिता आने वाले हैं। अपने घरवालों को देखकर सभी कंटेस्टेंट काफी इमोशनल हो जाएंगे। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर