अगले साल खतरों के खिलाड़ी में दिखेंगे पारस छाबड़ा? माहिरा शर्मा संग शादी वाले कार्ड पर तोड़ी चुप्पी

Paras Chhabra New TV Show: बिग बॉस-13 के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन का ऑफर दिया गया है। इन्हीं में एक टीवी एक्टर पारस छाबड़ा हैं...

Paras Chhabra Speaks on wedding with mahira sharma And Khatron Ke Khiladi next season
पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पारस छाबड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में हैं।
  • बिग बॉस के दौरान पारस को टीवी शो मुझसे शादी करोगे ऑफर किया गया था।
  • अब पारस को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है।

खतरों के खिलाड़ी टीवी पर सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रियलिटी शो में से एक है। बिग बॉस करने के बाद ज्यादातर कंटेस्टेंट इस शो के अगले सीजन का हिस्सा बनते दिखे हैं। रोहित शेट्टी के शो में अक्सर बिग बॉस कंटेस्टेंट खतरों से खेलने का जोखिम उठाते हैं। बिग बॉस-13 के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी लगातार ऐसी ही खबरें आ रही हैं। रिपोर्ट्स हैं कि ज्यादातर कंटेस्टेंट्स को खतरों के खिलाड़ी शो ऑफर किया गया है। इन्ही में से एक टीवी एक्टर पारस छाबड़ा हैं। 
बिग बॉस-13 फेम पारस छाबड़ा लगातार खबरों में बने हुए हैं। अपनी गर्लफ्रेंड आकांक्षा पुरी के साथ रिश्ते को लेकर पारस खूब लाइमलाइट में रहे। हालांकि अब वो अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट की वजह से सुर्खियों में हैं। बिग बॉस करने के दौरान पारस छाबड़ा को टीवी शो मुझसे शादी करोगे ऑफर किया गया था। इसी के साथ पारस को खतरों के खिलाड़ी के अगले सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया है। अब पारस छाबड़ा स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में आएंगे या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

पारस छाबड़ा फिलहाल माहिरा शर्मा के साथ अपनी शादी को लेकर भी खूब सुर्खियों में है। कुछ दिन पहले पारस और माहिरा की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसी पर पारस छाबड़ा ने बात की है। पारस ने बताया, 'मैं सच कहूं तो सरप्राइज्ड हो गया हूं। यह देखना सच में बहुत ही खुशी की बात है कि फैन्स हमें इतना प्यार कैसे भेज रहे हैं? उनके प्रयासों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वे तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हम शादी नहीं करेंगे? मैं सोच रहा हूं कि इस समय लॉकडाउन में किसी को कार्ड कैसे मिला होगा लेकिन प्रशंसकों के अपने तरीके होते हैं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर