पारस कलनावत के दोस्त नोरा फतेही को बुला रहे भाभी, झलक दिखला जा-10 के सेट पर सामने आई दिल की बात

Paras Kalnawat wishes to date Nora Fatehi: पारस कलनावत ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने नोरा फतेही से एक बार मिलने के लिए उनकी वैनिटी के बाहर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया था।

Jhalak Dikhhla Jaa: Paras Kalnawat wishes to date Nora Fatehi -
नोरा फतेही और पारस कलनावत। 
मुख्य बातें
  • झलक दिखला जा, पारस कलनावत का ये पहला रियलिटी शो है।
  • शो में पारस हमेसा से ही नोरा फतेही की प्रशंसा करने के बारे में मुखर रहे हैं।
  • अब तो पारस ने नोरा को डेट करने की भी इच्छा जाहिर की है!

Jhalak Dikhhla Jaa: पारस कलनावत इन दिनों झलक दिखला जा सीजन 10 में नजर आ रहे हैं। अनुपमा छोड़ने के बाद पारस कलनावत का ये पहला रियलिटी शो है। झलक दिखला जा के पहले एपिसोड से ही पारस कलनावत, नोरा फतेही की प्रशंसा करने के बारे में मुखर रहे हैं। इससे पहले, पारस कलनावत ने खुलासा किया था कि कैसे उन्होंने नोरा फतेही से एक बार मिलने के लिए उनकी वैनिटी के बाहर एक घंटे से अधिक समय तक इंतजार किया था। दुर्भाग्य से, पारस नहीं मिल सके थे क्योंकि नोरा काफी व्यस्त थी और शूटिंग के लिए जा रही थीं।

पारस कलनावत के दोस्त नोरा को बुला रहे भाभी!
पारस कलनावत द्वारा शो में यह बताए जाने के बाद नोरा ने 'मुआवजे' के तौर पर उनके साथ डांस करने का फैसला किया था। नोरा के इस फैसले ने पारस को खुश कर दिया था। इसके बाद से ही पारस अपनी परफॉर्मेंस से अपनी क्रश नोर फतेही को इंप्रेस करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

पढ़ें- गुमनामी में हुई क्राइम पेट्रोल के इस एक्टर की मौत

अब पारस कलनावत ने एक और सीक्रेट खोलने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। पारस ने बताया कि कैसे उनके दोस्त अब चाहते हैं कि वो उनकी 'भाभी' को शो से लाए। नोरा को सीधे संबोधित करते हुए पारस ने सोशल मीडिया पोस्ट में अपना दिल खोल दिया है। पारस कलनावत ने लिखा, 'नोरा क्या आप इसे पढ़ रही हैं'। अब देखना होगा कि नोरा का इस 'फैन बॉय' की इस बात पर क्या रिएक्ट करती हैं। 

झलक दिखला जा में फैमिली थीम पर पिछली परफॉर्मेंस थीम रखी गई थी। पारस ने अपनी परफॉर्मेंस को अपने पिता को समर्पित किया था, जिनका पिछले साल निधन हो गया था। परफॉर्मेंस से पहले पारस अपने पिता को याद कर इमोशनल हो गए थे। बाद में उनकी मां और बहन ने बताया कि कैसे पारस अपने पिता के सपनों को जी रहे हैं। यहां तक कि उन्होंने उन आर्थिक परेशानियों के बारे में भी बताया, जिनका सामना उन्हें मुंबई आने पर करना पड़ा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर