पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की आगरा में 9 जुलाई को होगी शादी, मुंबई में कपल देगा वेडिंग रिसेप्शन

Payal Rohatgi will tie the knot on July 9: पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पहली बार 2011 में आगरा के पास एक हाईवे पर ही मिले थे। 12 साल की लंबी डेटिंग के बाद अब आखिरकार कपल शादी के बंधन में बंधने वाला है...

Payal Rohatgi and Sangram Singh will tie the knot on July 9 in Agra And host reception in mumbai-
पायल रोहतगी और संग्राम सिंह। 
मुख्य बातें
  • अभिनेत्री पायल रोहतगी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
  • पायल रोहतगी लंबे टाइम से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं।
  • दोनों 9 जुलाई को सात फेरे लेंगे।

Payal Rohatgi will tie the knot in Agra: साल की लंबी डेटिंग के बाद अब आखिरकार अभिनेत्री पायल रोहतगी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। पायल रोहतगी लंबे टाइम से संग्राम सिंह को डेट कर रही हैं। कपल ने सोशल मीडिया पर घोषणा की है कि दोनों इस साल जुलाई में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पहले खबर थी कि संग्राम और पायल 21 जुलाई को शादी करेंगे, हालांकि अब ये साफ हो चुका है कि दोनों 9 जुलाई को सात फेरे लेंगे। अब, हम एक और विशेष अपडेट के साथ वापस आ गए हैं। अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए वेन्यू तलाश कर रहे पायल और संग्राम लोकेशन मिल गई है। दोनों ने आगरा को फाइनल कर लिया है।

संग्राम सिंह ने बताया, 'हम राजस्थान या पायल के गृहनगर अहमदाबाद में अपनी शादी करने की योजना बना रहे थे। हालांकि, हमने आगरा को आयोजन स्थल के रूप में लॉक कर लिया है। यह मेरे गृहनगर, रोहतक (हरियाणा) में मेरे परिवार सहित सभी के लिए सुविधाजनक है। उन्हें यहां तक पहुंचने में करीब चार घंटे ही लगेंगे।'

पढ़ें- अग्निपथ योजना से समर्थन में आईं कंगना रनौत

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@payalrohatgi)

पायल रोहतगी और संग्राम सिंह पहली बार 2011 में आगरा के पास एक हाईवे पर ही मिले थे। संग्राम इस बारे में बताते हैं, 'मैं एक कुश्ती प्रोग्राम से और पायल आगरा में एक शूट से लौट रही थीं। उनकी कार शहर के पास खराब हो गई। हमने अपनी कार रोकी और उनको लिफ्ट दी। मुझे अब भी याद है कि लड़ाई के कारण मैं मिट्टी से ढकी था और पायल ने कहा था- गाड़ी तो बड़ी साफ है और मैंने जवाब दिया खा- आज तो और दिनों से तब भी ज्यादा साफ है (हंसते हुए!)। हमने फोन नंबर्स एक्सचेंज किए लेकिन कभी एक-दूसरे को फोन नहीं किया। रियलिटी शो सर्वाइवर इंडिया (2012) अपने अंत की ओर था तब हमने बात की और अब हम शादी कर रहे हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@payalrohatgi)

संग्राम आगरा के एक मंदिर में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद कर रहे हैं। जबकि शादी के सभी फंक्शन प्राइवेट सेरेमनी में होंगे। दोनों ने मुंबई में अपने इंडस्ट्री के फ्रेंड्स के लिए एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट करने की योजना बनाई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर