ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम मोहिना कुमारी सिंह के र‍िसेप्‍शन में पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, ऐसे जताई खुशी

टीवी मसाला
Updated Nov 29, 2019 | 17:19 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

टीवी एक्ट्रेस और मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हाल ही में शादी की थी। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए हैं।

PM Narendra modi at mohena kumari reception
PM Narendra modi at mohena kumari reception 

टीवी एक्ट्रेस और मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी मोहिना कुमारी ने हाल ही में शादी की थी। 14 अक्टूबर को मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज के बेटे सुयश रावत के साथ सात फेरे लिए हैं। इस शाही शादी की रस्में हरिद्वार में संपन्न हुई थीं। अब उन्‍होंने अपने परिवार, रिश्‍तेदारों और दोस्‍तों के लिए रिसेप्‍शन का आयोजन किया, जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरकत की। 

मोहिना ने कुछ फोटोज और वीडियोज अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए हैं जिसमें प्रधानमंत्री मंच पर दूल्‍हा-दुल्‍हन को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हमारे रिसेप्शन पर सम्माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति पाकर मैं धन्य हो गई।' यह रिसेप्‍शन में गुरुवार को दिल्ली में आयोजित किया गया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Teammohenasingh (@teammohenasingh) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Aditi Rimorav Morav (@aditi__rimoravfan_3102000) on

सोशल मीडिया पर मोहिना की शादी हल्दी, मेहंदी और काफी रस्मों की फोटोज वायरल हुईं थीं। मोहिना कुमारी ने शादी में सुर्ख लाल रंग का जोड़ा पहना था। हैवी लहंगे के साथ दुल्हन बनीं मोहिना ने गोल्ड की भारी भरकम ज्वैलरी पहनी थी। इसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। मोहिना ने संगीत सेरेमनी में पेस्टल फ्लोरल लहंगा पहना था। इस लुक को उन्होंने चोकर नेकलेस, ईयररिंग्स और मांगटीका से पूरा किया था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Teammohenasingh (@teammohenasingh) on

मोहिना सिंह मध्य प्रदेश के रीवा की राजकुमारी हैं। वो रीवा के महाराज पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। ऐसे में शादी के दौरान उन्होंने घूंघट वाली शाही प्रथा को भी फॉलो किया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर