प्रतीक सहजपाल ने लग्जरी गाड़ी छोड़ ऑटो रिक्शा में की सवारी, मीका सिंह संग इस प्रोजेक्ट पर काम करेगा ये बिग बॉस स्टार

bigg boss 15 fame Pratik Sehajpal travel in Auto rickshaw video: प्रतीक सहजपाल जल्द ही एक और टीवी रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। इसी के साथ प्रतीक सहजपाल को जल्द बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ भी काम करते हुए देखा जाएगा...

Pratik Sehajpal bigg boss 15 runner travel in Auto rickshaw And Soon with mika singh in music video-
प्रतीक सहजपाल। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस-15 खत्म होने के बाद प्रतीक सहजपाल सबसे ज्यादा चर्चा में हैं।
  • प्रतीक सहजपाल जल्द ही एक और टीवी रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं।
  • अब प्रतीक का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो रिक्शा में सफर करते दिख रहे हैं।

बिग बॉस 15 भले ही खत्म हो गया हो लेकिन शो के कंटेस्टेंट अभी भी खूब धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में शमिता शेट्टी की जन्मदिन पार्टी में प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, उमर रियाज, राखी सावंत, राजीव अदातिया, नेहा भसीन और रश्मि देसाई का रीयूनियन देखने को मिला। सभी को एकसाथ वक्त बिताते और पार्टी एंजॉय करते देखा गया है। वैसे बिग बॉस-15 खत्म होने के बाद एक नाम जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वो प्रतीक सहजपाल का है। 

भले ही प्रतीक सहजपाल ने बिग बॉस 15 की ट्रॉफी उठा पाई है लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया है। अपनी जर्नी से प्रतीक सहजपाल कम वक्त में एक बड़ा नाम बन चुके हैं। अब प्रतीक सहजपाल जहां भी जाते हैं उनके फैन्स घेर लेते हैं। अब बिग बॉस-15 स्टार प्रतीक सहजपाल का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनका अंदाज देखकर फैन्स खूब तारीफों के पुल बांध रहे हैं। 
पढ़ें - खतरों के खिलाड़ी-12 में आ सकते हैं बिग बॉस के 5 कंटेस्टेंट

दरअसल प्रतीक सहजपाल अपने नए वीडियो में ऑटो रिक्शा की सवारी करते नजर आ रहे हैं। आप भी देख सकते हैं बिग बॉस-15 के स्टार प्रतीक अपनी लग्जरी गाड़ी छोड़कर ऑटो में ट्रैलव करते दिख रहे हैं। उनका ये जमीन से जुड़ा हुआ अंदाज देखकर फैन्स सोशल मीडिया पर जमकर एक्टर की तरीफें कर रहे हैं और उनको रियस हीरो बता रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@viralbhayani)

प्रतीक सहजपाल ने हाल ही में अपने बारे में बात करते हुए कहा कि मैं जिंदगी में अपने घर वालों का एहसान लेने में भी विश्वास नहीं रखता। मैं ऐसा इंसान हूं जो खुद से हर प्रयास को और हर चीज को करने में विश्वास रखता हूं। मैं वास्तव में इस तथ्य की सराहना करता हूं कि करण कुंद्रा ने भविष्य में मेरी मदद करने को कहा। ये मेरे प्रति उनकी दयालुता है लेकिन मैं एक ऐसा इंसान हूं, जो अपने दम पर हर चीज करना चाहता है। मैं किसी के सहारा या समर्थन से नहीं आगे बढ़ना चाहता हूं।

आपको बताते चलें प्रतीक सहजपाल जल्द ही एक और टीवी रियलिटी शो में नजर आ सकते हैं। प्रतीक सहजपाल को रोहित शेट्टी के टीवी शो खतरों के खिलाड़ी ने नए सीजन में देखा जा सकता है। खुद एक्टर ने इस शो को लेकर की इच्छा जाहिर की है।

इसी के साथ प्रतीक सहजपाल को जल्द बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के म्यूजिक वीडियो में भी देखा जाएगा। खुद मीका ने बिग बॉस-15 के एक एपिसोड में आकर प्रतीक को ये कहा था कि वो उन्हें अपने म्यूजिक वीडियो में कास्ट करेंगे, जब वो घर के बाहर आएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर