पत्नी युविका चौधरी संग कोजी हुए प्रिंस नरूला, शेयर की पूल की तस्वीरें

Prince Narula with Wife Yuvika Chaudhary: पत्नी युविका चौधरी संग पूल में कोजी हुए बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला। सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर लिखा खास मैसेज।

Prince Narula and Yuvika Chaudhary
Prince Narula and Yuvika Chaudhary   |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • पत्नी युविका चौधरी संग पूल में कोजी हुए प्रिंस नरूला
  • प्रिंस ने युविका संग शेयर की पूल की तस्वीरें
  • मालूम हो कि दोनों ने साल 2018 में शादी की थी

टीवी एक्टर और बिग बॉस 9 के विनर प्रिंस नरूला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं। प्रिंस अपनी पत्नी और एक्ट्रेस युविका चौधरी के साथ भी फोटोज पोस्ट करते हैं, जो कि उनके फैंस को बहुत पसंद आती हैं। 

अब एक बार फिर प्रिंस ने युविका के साथ फोटोज शेयर की हैं जिसमें दोनों पूल में नजर आ रहे हैं। युविका ब्लैक स्विमसूट पहने हुए हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर प्रिंस ने लिखा, 'हां, ये मेरी जिंदगी है।' फैंस को यह तस्वीरें बहुत पसंद आ रही हैं और वो इनपर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ये कपल काफी क्यूट है तो कुछ फैंस का कहना है कि ये बेस्ट कपल है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

साल 2018 में की थी शादी 

मालूम हो कि प्रिंस और युविका की मुलाकात बिग बॉस 9 के दौरान हुई थी, यहां दोनों कंटेस्टेंट के तौर पर मिले थे। यहां रहते हुए दोनों अच्छे दोस्त बन गए और एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिसके बाद प्रिंस ने शो में ही युविका को प्रपोज कर दिया और उन्होंने हां कह दिया।

प्रिंस नरूला बिग बॉस 9 के विनर बने और घर से बाहर आने के बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। इसके बाद 14 फरवरी 2018 को प्रिंस ने युविका को शादी के लिए प्रपोज कर दिया और 12 अक्टूबर 2018 को मुंबई में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula) on

प्रिंस ने युविका को दिया था खास तोहफा

इस साल 14 फरवरी को अपनी एंगेजमेंट एनिवर्सरी के मौके पर प्रिंस ने तोहफे में युविका को पत्नी को ब्रैंड न्यू रेंज रोवर कार दी थी। इसकी वीडियो भी सामने आई थी ये सरप्राइज देख युविका खुश हो जाती हैं और भावुक भी। वीडियो में प्रिंस ने बताया कि यह कार युविका नहीं बल्कि उनकी फेवरेट है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Prince Yuvika Narula (@princenarula_ayush) on

मालूम हो कि दोनों अक्सर अपनी फनी टिकटॉक वीडियोज भी पोस्ट करते रहते हैं। इंस्टाग्राम पर प्रिंस के 30 लाख और युविका 25 लाख फॉलोअर्स हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर