प्रिंस नरूला-युविका चौधरी के Tik Tok Videos वायरल, Akshay Kumar-Neha Kakkar के गानों पर किया जमकर डांस

टीवी मसाला
Updated Oct 20, 2019 | 14:35 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

TikTok पर अक्षय कुमार का हाउसफुल-4 का सॉन्ग बाला शैतान का साला... खूब पॉपुलर हो चुका है। फैन्स के साथ सेलेब्स भी इस गाने पर खूब टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं। 

Tik Tok Video Prince Narula Yuvika Chaudhary Funny Dance On Akshay kumar And neha kakkar songs Watch Video
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी के पावर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी टिकटॉक पर छाए हुए हैं।
  • प्रिंस और युविका पर अब अक्षय कुमार का बाला रंग चढ़ गया है।
  • दोनों ने अक्षय के फेमस सॉन्ग शैतान का साला पर टिक टॉक वीडियो तैयार किया है।

अक्षय कुमार जल्द अपने फैन्स के लिए फिल्म हाउसफुल-4 लेकर आ रहे हैं। अक्षय की ये फिल्म दीवाली पर रिलीज हो रही है जिसका फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार पर फिल्माया सॉन्ग बाला शैतान का साला... खूब पॉपुलर हो चुका है। इसे अब तक 4 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। खास बात तो ये है कि टिकटॉक पर भी अक्षय कुमार का ये सॉन्ग खूब पॉपुलर हो गया है। फैन्स तो फैन्स सेलेब्स भी शैतान का साला सॉन्ग पर खूब टिकटॉक वीडियो बना रहे हैं। 
अब हाल ही में टीवी के पावर कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी पर भी अक्षय कुमार का बाला रंग चढ़ गया है। जी हां, प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने अक्षय कुमार के फेमस सॉन्ग शैतान का साला पर टिक टॉक वीडियो तैयार किया है जिसमें दोनों जमकर मस्ती करते दिख रहे हैं। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों इस टिक टॉक वीडियो में कार में बैठे डांस कर रहे हैं। 

 

 

 

 


युविका चौधरी और प्रिंस नरूला का एक और टिकटॉक वीडियो खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में प्रिंस और युविका फेमस सिंगर नेहा कक्कड़ के गाने- कि ओढ़नी पर डांस कर रहे हैं। ये गाना राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म मेड इन चायना है। 

 

 

 


युविका चौधरी ने पति प्रिंस के साथ बॉलीवुड के और भी एवरग्रीन गानों पर टिकटॉक वीडियोज बनाए हैं जो कि फैन्स को खूब पसंद आ रहे हैं। वैसे आपको बता दें, युविका टिक टॉक पर खूब एक्टिव रहती हैं उनके यहां तक हजारों फैन्स बन चुके हैं।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर