Superstar Singer Winner: कोलकाता की प्रीति भट्टाचार्जी बनीं पहली 'सुपरस्टार सिंगर'

टीवी मसाला
Updated Oct 07, 2019 | 08:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

सुपरस्टार सिंगर का हाल ही में गैंड फिनाले रखा गया। इस सिंगिंग रिएलिटी शो को कोलकाता की क्यूट कंटेस्टेंट प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता और साथ में 15 लाख का चेक लेकर गईं।

Superstar Singer Winner Priti Bhattacharjee
Superstar Singer Winner Priti Bhattacharjee  |  तस्वीर साभार: People
मुख्य बातें
  • प्रीति भट्टाचार्जी ने जीता सुपरस्टार सिंगर शो
  • रविवार को रखा गया था शो का ग्रैंड फिनाले
  • प्रीति भट्टाचार्जी ने ट्रॉफी के साथ जीता 15 लाख का चेक

हाल ही में टीवी सिंगिंग रिएलिटी शो सुपरस्टार सिंगर का ग्रैंड फिनाले हुआ और आखिरकार इस शो को विनर की घोषणा की गई। कोलकाता की प्रीति भट्टाचार्जी देश की पहली सुपरस्टार सिंगर बनीं। वे कैप्टन नितिन की टीम से थीं। ये सीजन सुपरस्टार सिंगर का पहला सीजन था। प्रीति को जज और पब्लिक दोनों को भरपूर प्यार मिला है। हालांकि शो के पांचों फाइनलिस्ट भी बेहद शानदार थे। प्रीति को विनर की ट्रॉफी के साथ-साथ 15 लाख का चेक भी मिला।

सुपरस्टार सिंगर के फिनाले में प्रीति के अलावा मौली चैतन्य, हर्शित नाथ, अंखोना मुखर्जी, स्नेहा शंकर और निष्ठा शर्मा ने अपने जगह बनाई थी। इस शो को अलका यागनिक, हिमेश रेशमिया और जावेद अली ने जज किया। वहीं जय भानुशाली इसके चहेते होस्ट थे। इस शो ने कई फिक्शन शोज को भी पीछे छोड़ा। इसमें आने वाले सभी कंटेस्टेंट देखते ही देखते दर्शकों के फेवरेट बन गए।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@officialnitinkumar1) on

शो के ग्रैंड फिनाल में द कपिल शर्मा शो के किकू शारदा और कृष्णा अभिषेक भी पहुंचे थे। दोनों ने दर्शकों को खूब हंसाया और सबका मनोरंजन किया। अब इस शो की जगह सोनी का सबसे पुराना सिंगिंग रिएलिटी शो इंडियन आइडल लेगा। इस बार शो में नेहा कक्कड़ और विशाल ददलानी जज हैं। लेकिन इनके अलावा इंडियन आइडल 1 के जज अनु मलिक शो में वापसी कर रहे हैं। 

अनु मलिक का नाम MeToo के दौरान आया था, इसके बाद उन्हें शो में लेने पर काफी विवाद भी हुआ। हालांकि वे इंडियन आइडल में नजर आने वाले हैं और इसके प्रोमोज भी वायरल होने लगे हैं। अगले हफ्ते से ये इंडियन आइडल के ऑडिशंस दिखाए जाएंगे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर