Ram Kapoor Father Dies: नहीं रहे राम कपूर के पिता अनिल कपूर, अभिनेता ने इमोशनल पोस्ट लिखते हुए कहा अलविदा

अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 74 साल की आयु में निधन हो गया है। अमूल कंपनी ने श्रद्धांजलि देते हुए खास तस्वीर शेयर की है, कंपनी की मशहूर टैग लाइन अनिल कपूर ने ही दी थी।

Ram Kapoor's father dies
राम कपूर के पिता का निधन  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • राम कपूर के पिता का 74 साल की उम्र में हुआ निधन।
  • सोमवार, 12 अप्रैल को बड़े बिजनेस टाइकून ने ली अंतिम सांस।
  • अनिल कपूर ने ही दी थी 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' जैसी लोकप्रिय हेडलाइन।

मुंबई: बड़े अच्छे लगते हैं के अभिनेता राम कपूर के पिता अनिल कपूर का 74 साल की आयु में निधन हो गया है। वह एक बड़े बिजनेस टाइकून थे, जिन्होंने सोमवार 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। अभिनेता ने बुधवार 13 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बारे में पोस्ट शेयर किया, और अपने पिता को विशेष श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट लिखते हुए तस्वीर शेयर की। तस्वीर में लिखा था, 'आप हमेशा हमारे परिवार का हिस्सा रहेंगे। अनिल (बिली) कपूर [1947 - 2021]'

अमूल कंपनी ने भी अपने चिर परिचित अंदाज में तस्वीर के साथ राम कपूर के पिता अनिल कपूर को श्रद्धांजलि दी है। राम कपूर ने बिलबोर्ड की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'अमूल ने मेरे पिता के लिए जो श्रद्धांजलि अर्पित की है, यह सच है कि आप एक सच्चे लीजेंड डैड थे। मुझे आपकी बहुत याद आती है। आपको शांति मिले।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Ram Kapoor (@iamramkapoor)

राम कपूर की पत्नी और टीवी एक्ट्रेस रहीं, गौतमी कपूर ने भी गुरुवार 14 अप्रैल को दर्शकों के साथ इस खबर को साझा किया। उन्होंने लिखा, 'पिताजी... आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे .... RIP... मेरे जानने वाले लोगों में सबसे मजबूत व्यक्ति। लव यू।'

राम कपूर के पिता, अनिल को 'बिली' कहा जाता था और वह विज्ञापन एजेंसी एफसीबी उल्का के पूर्व सीईओ थे। अघोषित रूप से, अमूल कंपनी इसी विज्ञापन एजेंसी से अपने विज्ञापन बनवाती थी। अनिल कपूर ने ही 'अमूल: द टेस्ट ऑफ इंडिया' जैसी लोकप्रिय टैगलाइन गढ़ी थी, जो आज भी लोगों को याद है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर