550 द‍िनों में पूरी हुई थी Ramayan की शूट‍िंग, एक एप‍िसोड से शो को होती थी इतनी कमाई

रामानंद सागर की रामायण की शूटिंग 550 दिन में पूरी हुई थी। इसे दर्शकों का इतना प्यार मिला कि इसके एक एपिसोड से दूरदर्शन को कितनी कमाई होती थी यह जानकर आप हैरान रह जाएंगे

Still From Ramanand Sagar Ramayan
Still From Ramanand Sagar Ramayan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • 33 साल पहले शुरू हुई थी रामानंद सागर की रामायण
  • सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शो था रामायण
  • इसकी शूटिंग 550 दिन से ज्यादा समय तक चली थी

टेलिविजन पर करीब 33 साल पहले रामानंद सागर की रामायण की शुरुआत हुई थी, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। इस शो को जनता का इतना प्यार मिला कि वो इसके एक्टर्स को पूजनीय मानने लगे थे। अब कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है और दूरदर्शन पर इसे फिर से प्रसारित किया जा रहा है। आज भी यह दर्शकों को बहुत पसंद आ रहा है और इसकी टीआरपी दूसरे टीवी सीरियल से बहुत ज्यादा है।

इसके डायरेक्टर रामानंद सागर ने जब फिल्मों से हटकर टीवी का रुख किया तो बहुत ज्यादा लोगों ने उनका सपोर्ट नहीं किया था, क्योंकि माना जाता था कि टीवी पर बहुत ज्यादा मुनाफा (प्रॉफिट) नहीं होता। लेकिन रामानंद ने किसी की बात नहीं मानी और इस शो को बनाया जो कि सुपरहिट साबित हुआ। 

550 दिन तक चली थी शूटिंग

इसकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस शो के केवल 52 एपिसोड थे जिन्हें तीन बार बढ़ाकर 78 एपिसोड तक किया गया। इसकी शूटिंग 550 दिनों तक चली थी। 

इतनी थी एक एपिसोड की कमाई

शो के दर्शकों की संख्या बहुत ज्यादा था। इसकी व्यूअरशिप 82% थी जो कि किसी भी टेलिविजन सीरीज की सबसे ज्यादा है। बताया जाता है कि इसके हर एपिसोड से दूरदर्शन को 40 लाख रुपये की कमाई होती थी। 

इतने लाख था एक एपिसोड का बजट

जहां शो के एक एपिसोड से 40 लाख रुपये की कमाई होती थी वहीं इसे बनाने में भी कम खर्च नहीं होता था। दर्शकों के प्यार को देखते हुए इसमें हर छोटी चीज का ध्यान रखा जाता था जिससे दर्शक निराश ना हों और इसके चलते इसमें खर्च अधिक होता था। इसके एक एपिसोड को बनाने में 9 लाख रुपये का खर्च आता था।

बता दें कि रामानंद सागर की रामायण में एक्टर अरुण गोविल ने राम का और एक्ट्रेस दीपिका चिखालिया ने सीता का रोल निभाया था, जिसे बहुत पसंद किया गया था। तो वहीं सुनील लहरी लक्ष्मण के रोल में, दारा सिंह भक्त हनुमान के रोल में, अरविंद त्रिवेदी रावण के रोल में नजर आईं थीं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर