फैंस के लिए खुशखबरी, दूरदर्शन के बाद अब स्‍टार प्‍लस पर होगा 'रामायण' का प्रसारण

Ramayan set to be back on Star Plus: रामानंद सागर के सीरियल ‘रामायण’ का प्रसारण अब दूरदर्शन के बाद स्‍टार प्‍लस पर भी होने जा रहा है। लॉकडाउन के बीच फैंस के ल‍िए यह बड़ी खुशखबरी है।

Ramayan
Ramayan  

Ramayan set to be back on Star Plus: रामानंद सागर के  सीरियल ‘रामायण’ का प्रसारण अब दूरदर्शन के बाद स्‍टार प्‍लस पर भी होने जा रहा है। लॉकडाउन के बीच फैंस के ल‍िए यह बड़ी खुशखबरी है। टेलीचक्कर की खबर के मुताबिक, ‘रामायण’ को स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित किया जाएगा। इसका प्रसारण 4 मई से रात 9.30 पर किया जाएगा। जो फैंस दूरदर्शन पर शुरू से रामायण नहीं देख पाए, उनके पास इसे देखने का एक और मौका है। 

केंद्र सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने का फैसला किया है। अब 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन रहेगा। ऐसे में घरों में बैठे लोग रामायण का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि ट्विटर पर यूजर्स ने लोकप्रिय धारावाहिक रामायण और महाभारत के पुन: प्रसारण की मांग की थी। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने जनता की मांग पर इन धारावाहिकों का दोबारा प्रसारण शुरू करा द‍िया। अब सुबह नौ बजे और रात नौ बजे दूरदर्शन नेशनल पर रामायण का प्रसारण किया जा रहा है। 

बना दिया वर्ल्‍ड र‍िकॉर्ड
जब से यह शो शुरू हुआ है तभी से यह टीआरपी की रेस में नंबर वन है। रामायण के 16 अप्रैल के एपिसोड को दुनियाभर में  7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस आंकड़े के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सर्वाधिक देखा जाने वाला मनोरंजन शो बन गया है। प्रसार भारती ने बाकायदा यह खुशी अपने दर्शकों के साथ साझा की है।

पहले भी रचा कीर्तिमान
इससे पहले रामायण ने टीआपी के नए कीर्तिमान रचे थे। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह शो टॉप पर है। 'रामायण' साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो बना है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर