Ramayan के सीक्‍वल की वजह से रामानंद सागर पर 10 साल तक चला था कोर्ट केस, हैरान करने वाला है मामला

टीवी मसाला
मेधा चावला
मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Apr 08, 2020 | 11:06 IST

Ramayan Facts, court case on Ramanand Sagar : रामायण की लोकप्रियता में आज भी कोई कमी नहीं आई है। लेकिन क्‍या आप जानते हैं क‍ि रामायण शो को बनाने वाले रामानंद सागर पर इसकी वजह से 10 साल तक केस भी चला था।

Ramayan facts 10 years court case on ramanand sagar for making ramayan sequel luv kush
Ramayan TV Show  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • रामायण को विश्व भर में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों ने टीवी पर देखा था
  • रामायण के कुल 78 एपिसोड प्रसार‍ित क‍िए गए थे
  • रामानंद सागर ने भारी मांग पर लव-कुश की कहानी को भी पर्दे पर उतारा था

छोटे पर्दे पर रामायण जैसी लोकप्र‍ियता कम ही टीवी शोज को मिलती है। दूरदर्शन पर इसका प्रसारण 25 जनवरी 1987 से शुरू हुआ था और हर हफ्ते इसका 35 मिनट का एप‍िसोड आता था। इसकी कहानी वाल्‍म‍िकी रामायण और तुलसीदास के रामचर‍ितमानस से ली गई थी। अरुण गोव‍िल, दीप‍िका, सुनील लहरी, दारा स‍िंह और अरव‍िंद त्र‍िवेदी के लीड रोल्‍स में इस रामायण को रामानंद साग‍र ने बनाया था। कोरोनावायरस की वजह से हुए लॉकडाउन में रामायण का पुन: प्रसारण शुरू हुआ है और इसे जबदरस्‍त टीआरपी मिली। वैसे 80 के दशक में भी इस सीरीज की व्‍यूअरश‍िप 82 प्रतिशत के करीब थी। 

जब 78 एपिसोड के बाद सीता के धरती में समाने पर रामायण का समापन हुआ था, तब इसकी आगे की कहानी को द‍िखाने की मांग ने जोर पकड़ा था। हालांक‍ि इसके लिए रामानंद सागर तैयार नहीं थे। उनका कहना था क‍ि इसके आगे उनके पास कहने को कुछ नहीं है और अगर वे लव कुश की कहानी को लाते हैं तो वह कल्‍पना पर आधार‍ित होगी। 

लेकिन दबाव में उन्‍होंने दूरदर्शन के ल‍िए रामायण उत्‍तर कांड के नाम इसका सीक्‍वल बनाया। लेकिन इस पर कई व‍िवाद हो गए थे और कई लोगों ने इस पर आपत्‍त‍ि भी जताई। इसके बाद मीड‍िया र‍िपोर्ट्स के मुताब‍िक, रामानंद सागर पर 10 साल तक कोर्ट केस भी चला था। वैसे रामायण को टीवी पर 2000 में एक चैनल पर भी द‍िखाया गया था। वहीं रामायण का रीमेक 2008 में सागर आर्ट्स द्वारा फ‍िर बनाया गया था। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर