भगवान राम के अलावा ये हैं अरुण गोविल के सबसे पसंदीदा रामायण किरदार, इस सीन को करते वक्त छूट गए थे पसीने

टीवी मसाला
Updated May 03, 2020 | 10:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Arun Govil favorite Ramayan character apart from Shri Ram: अरुण गोविल ने चैट सेशन में रामायण को लेकर बात की। जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा किरदार के बारे में बताया।

Arun Govil favorite Ramayan character
Arun Govil favorite Ramayan character  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • अरुण गोविल ने रखा चैट सेशन
  • राम के अलावा ये हैं अरुण के फेवरेट किरदार
  • इस सीन को करना अरुण गोविल के लिए था सबसे कठिन

टीवी पर इन दिनों पुराने शोज दिखाए जा रहे हैं। खास बात ये हैं कि वर्षों पुराने इन शोज को आज भी दर्शकों को जबरदस्त प्यार मिल रहा है। टीवी पर वापस लौटने पर सबसे ज्यादा रामायण को सफलता मिली। हाल ही में ये सीरियल खत्म हुआ है। इतने साल बाद भी रामायण के किरदार दर्शकों के दिलों पर छाप छोड़ने में कामयाब रहे। रामायण में राम का लीड रोल अरुण गोविल ने निभाया। हाल ही में अरुण ने रामायण से जुड़ी कुछ बातें शेयर की।

दरअसल अरुण गोविल ने ट्विटर पर #AskArun सेशन रखा। इस दौरान फैंस ने उनसे सीरियल से जुड़े कुछ सवाल किए। एक फैन ने पूछा कि अरुण गोविल सर राम के अलावा आपका फेवरेट किरदार कौनसा है। इस पर उन्होंने बताया कि राम के अलावा हनुमान जी और रावण उनके पसंदीदा किरदार हैं।

एक अन्य फैन ने अरुण से पूछा कि अरुण जी सबसे कठिन सीन कौन-सा रहा आपके लिए। एक्टर ने बताया कि राजा दशरथ की मृत्यु का समाचार सुनना और उस पर रिएक्ट करना उनके लिए सबसे मुश्किल सीन था।

एक यूजर ने लिखा कि आपके अनुसार रामायण की बड़ी सफलता के पीछे का मुख्य कारण क्या है? अरुण ने लिखा, 'प्रभु कृपा।' इस सेशन के दौरान अरुण ने कोरोना वायरस को लेकर भी सवाल किए गए। यूजर ने पूछा कि कोरोना वायरस से कब पीछा छूटेगा प्रभु। इस पर अरुण गोविल ने लिखा कि सबकी कोशिशों से जल्द ही छूटेगा।

आपको बता दें कि 2 मई को रामायण को आखिरी एपिसोड प्रसारित किया गया। खास बात ये है कि इस दिन सीता नवमी थी। सीता नवमी के दिन ही माता सीता धरती पर प्रकट हुई थीं। उत्तर रामायण का आखिरी एपिसोड टेलिकास्ट होने के बाद सोशल मीडिया पर उत्तर रामायण फिनाले और थैंक यू रामायण ट्रेंड हो रहा है। अब इसकी जगह श्रीकष्‍णा का प्रसारण किया जाएगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर