मिलें रामायण के राम अरुण गोव‍िल की 'सीता' से, धर्मेंद्र की इस फिल्म में कर चुकी हैं काम

Arun Govil Wife: रामायण में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में काम किया और वो धर्मेंद्र की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं।

Arun Gobil with wife
Arun Gobil with wife 
मुख्य बातें
  • एक्ट्रेस रह चुकी हैं रामायण में राम का रोल निभाने वाले अरुण गोविल की पत्नी
  • अरुण गोविल की पत्नी श्रीलेखा कर चुकी हैं बॉलीवुड फिल्मों में काम
  • श्रीलेखा एक्टर धर्मेंद्र की फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं

रामानंद सागर की रामायण को फिर से टेलिकास्ट किए जाने से दर्शक काफी खुश हैं। साल 1987 में पहली बार टीवी पर प्रसारित की गई रामायण को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था। इसमें भगवान राम का रोल निभाया था एक्टर अरुण गोविल ने तो वहीं सीता के रोल में एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने निभाया था। आलम यह था कि लोग उन्हें देखकर उनके पैर छूने लगते थे।

अब करीब 33 साल बाद एक बार फिर से इसे टीवी पर दिखाया गया और दर्शकों ने इसे फिर से उतना ही प्यार दिया। शो ने टीआरपी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। शो के दौरान इससे और इसके एक्टर्स से जुड़ी कई बातें सामने आईं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai) on

शो में राम बने अरुण गोविल के बड़े भाई विजय गोविल ने एक्ट्रेस तबस्सुम से शादी की, जो कि दूरदर्शन पर प्रसारित किए जाने वाले पहले बॉलीवुड सिलेब्रिटी टॉक शो फूल खिले हैं गुलशन गुलशन की होस्ट थीं। तबस्सुम का यह शो 21 साल तक चला था। तो वहीं खुद अरुण गोविल की पत्नी भी एक्ट्रेस रह चुकी हैं। अरुण ने एक्ट्रेस श्रीलेखा से शादी की थी जिन्होंने कुछ फिल्मों में काम किया। श्रीलेखा ने साल 1996 में फिल्म हिम्मतवर और छोटा सा घर में काम किया। 'हिम्मतवर' में धर्मेंद्र, मुकेश खन्ना और गजेंद्र चौहान जैसे एक्टर्स थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Arun Govil (@siyaramkijai) on

मालूम हो कि रामायण को फिर से टीवी पर दिखाए जाने पर अरुण गोविल ने कहा था कि जब लोग मुसीबत में होते हैं तो भगवान की शरण में जाते हैं। आज जब लोग मुश्किल (कोरोना वायरस) में हैं तो लोग भगवान को याद कर रहे हैं। रामायण लोगों को बहुत कुछ सिखाती है जैसे कि जीवन के मूल्य और मर्यादा। उन्होंने कहा था कि रामायण से युवाओं को बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर