Ramayan Throwback: चॉल में रहते थे स्वप्निल जोशी, फ‍िर ऐसे मिला रामायण में कुश का रोल

Swapnil Joshi Ramayan Throwback: रामानंद सागर ने रामायण में कुश के रोल के ल‍िए स्वप्निल जोशी को खोजा था। चॉल में रहने वाले स्वप्निल को वह लगातार छह द‍िन तक ऑडिशन के ल‍िए फोन करते रहे थे।

Swapnil Joshi
Swapnil Joshi 

Swapnil Joshi Ramayan Throwback: रामानंद सागर के लोकप्रिय धारावाहिक रामायण ने दूरदर्शन पर नए कीर्तिमान स्‍थापित कर दिए। लॉकडाउन के दौरान प्रसारित किया गया यह धारावाहिक 'गेम ऑफ थ्रोन्‍स' को पीछे कर विश्‍व का सर्वाधिक देखा जाने वाला धारावाहिक बन गया। दूरदर्शन पर रामायण पूर्ण हो चुकी है और अब इसका प्रसारण स्‍टार प्‍लस पर किया जा रहा है। इस धारावाहिक में भगवान राम का रोल न‍िभाने वाले एक्‍टर अरुण गोविल और माता सीता का रोल न‍िभाने वाली अदाकारा दीपिका चिखालिया के अलावा हर कलाकार ने लोकप्रियता के शिखर को चूमा। 

इस धारावाहिक में लव और कुश की कहानी ने भी दर्शकों को अभिभूत और मंत्रमुग्‍ध किया। इस धारावाहिक में कुश के रोल के ल‍िए स्वप्निल जोशी को खोजा था। चॉल में रहने वाले स्वप्निल को वह लगातार छह द‍िन तक ऑडिशन के ल‍िए फोन करते रहे थे। स्वप्निल नाटक करते थे। विलास राज ने उन्‍हें नाटक में देखा था और उनकी तस्‍वीर सागर आर्ट्स प्रोडक्‍शन को दे दी थी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@swwapnil_joshi) on

तस्‍वीर से ही रामानंद सागर को वह पसंद आए थे। स्वप्निल चॉल में रहते थे। पड़ोस की चॉल फोन हुआ करता था। जब पड़ोसी के घर फोन आया था तो उन्‍होंने स्वप्निल के पिता से कहा। पिता ने कहा कि सागर आर्ट्स बहुत बड़ा नाम है, उनके पास स्‍वप्निल का नंबर और फोटो कहां से आया? उन्‍हें लगा कोई मजाक तो नहीं है। इस वजह से उन्‍होंने बात करने से मना कर दिया। लगातार छह दिन तक फोन आता रहा। इसके बाद जब मोती सागर ने फोन किया तो स्वप्निल के परिवार से बात हुई और उन्‍होंने स्वप्निल के पिता को ऑफ‍िस बुलाया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by (@swwapnil_joshi) on

रामानंद सागर ने जब उन्‍हें कुश के रोल के लिए चुना तब वह 9 साल के थे। इस शो में वह आखिर में नजर आए और प्रभावी रहे। बात में रामानंद सागर ने उन्‍हें श्रीकृष्‍णा धारावाहिक के ल‍िए चुना। इसमें उन्‍होंने भगवान कृष्‍ण के किशोर काल का रोल निभाया था। इस धारावाहिक ने उन्‍हें नई पहचान दी और वह रातोंरात छा गए। अब वह 42 के हो चुके हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर