Year Ender 2020: साल 2020 में छाए रही टीवी की ये खबरें, पूरी इंडस्ट्री को पड़ी कोरोना की मार

Top 20 News of Tv: साल 2020 के चंद ही दिन बचे हैं। ये साल बी टाउन के अलावा टीवी जगत के लिए भी काफी मुश्किलों भरा रहा है। जानिए टीवी जगत की वह 20 खबरें जो 2020 में रही सुर्खियों में...

TV news 2020
TV news 2020 
मुख्य बातें
  • बी टाउन के अलावा टीवी जगत के लिए भी काफी मुश्किलों से भरा था।
  • साल 2020 में कई सेलेब्स कोरोना से संक्रमित हुए थे।
  • 2020 में कई सीरियल ऑफ एयर हो गए हैं।

मुंबई. साल 2020 बी टाउन के साथ-साथ टीवी जगत के लिए बेहद खराब रहा। लॉकडाउन के कारण कई सीरियल की शूटिंग रुक गई है। वहीं, कुछ शो ऑफ एयर हो गए। इसके अलावा टीवी जगत ने भी अपने कई सितारों को खो दिया। 

साल 2020 जहां कई बुरी खबर लेकर आया। वहीं, कई घर में किलकारी भी गूंजी। कुछ टीवी सीरियल कोरोना की मार से बंद हो गए। वहीं, कुछ सीरियल में नए किरदारों की एंट्री हुई।  

2020 में टीवी जगत की 20 बड़ी खबरें

  1.  साल 2020 में कोरोना की चपेट में बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सेलेब्स भी आए। कसौटी जिंदगी की 2 के अनुराग यानी पार्थ समथान कोरोना से संक्रमित रहे हैं।  
  2.  पार्थ समथान के अलावा टीवी के राम-सीता यानी गुरमीत चौधरी और देबीना बनर्जी भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों स्वस्थय हो गए।  
  3.  साल 2020 के कई सेलेब्स के लिए खुशखबरी भी लेकर पाए। कपिल शर्मा पिछले साल बेटी के पिता बने थे। वहीं, इस साल भी उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ दोबारा प्रेग्नेंट हैं।     
  4.  कपिल शर्मा के अलावा एक्टर करणवीर बोहरा और उनकी वाइफ तीजे सिद्धू भी बेटी के पेरेंट्स बने हैं। तीजे ने दिसंबर में ही बच्चे को जन्म दिया।
  5.  साल 2020 में बिग बॉस कंटेस्टेंट रश्मि देसाई और बॉयफ्रेंड अरहान खान के साथ रिश्ता टूट गया है। बिग बॉस में सलमान द्वारा बिग बॉस के मंच पर सार्वजनिक रूप से शादीशुदा होने और एक बच्चे का पिता होने का सीक्रेट खोला गया। 
  6. नागिन, ये हैं मोहब्बतें की एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी रेड्डी ने भी इस साल अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की है।
  7.  श्वेता तिवारी और उनके पति अभिनव कोहली का झगड़ा काफी चर्चा में रहा है। अभिनव शुक्ला ने चैट स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इसके अलावा अभिनव शुक्ला ने आरोप लगाया था कि श्वेता तिवारी उन्हें उनके बेटे रेयांश को दूर रख रही है। 
  8.  ये रिश्ता क्या कहलाता है की एक्ट्रेस दिव्या भटानगर भी कोरोना से संक्रमित होकर दुनिया छोड़ गई। दिव्या के निधन के बाद एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने उनके पति पर कई आरोप लगाए थे।  
  9.  बॉलीवुड के साथ-साथ टीवी सेलेब्स पर भी ड्रग्स विवाद का साया रहा। कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के अंधेरी स्थित घर और कार्यालय में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने छापेमारी कर गांजा बरामद किया था। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।
  10. द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में बी.आर चोपड़ा की 'महाभारत' की स्टार कास्ट पहुंची थी। जिसमें नीतीश भारद्वाज, गजेंद्र चौहान, पुनीत इस्सर, गुफी पेंटल और फिरोज खान शामिल थे। इसके बाद महाभारत में 'भीष्म' का रोल निभाने वाले एक्टर मुकेश खन्ना ने कपिल शर्मा पर निशाना साधते हुए उनके शो को चीप, वाहियात और फूहड़ता से भरा बताया था। 
  11.  लॉकडाउन के दौरान कई शो भले ही ऑफ एयर हो गए, लेकिन इस दौरान रामायण और महाभारत ने एक बार फिर 80 के दशक की यादें ताजा कर दी। रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।
  12. साल 2020 में बॉलीवुड के अलावा टीवी जगत के कई सितारों ने मौत को गले लगा लिया।  इश्‍क में मरजावां में डैनी का क‍िरदार निभाने वाले 37 साल के कुशल पंजाबी ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। 
  13. साल 2020 में कई सेलेब्स ने अपने पुराने शो से नाता तोड़ दिया। भाबीजी घर पर हैं कि अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया। सौम्या ने सोशल मीडिया पर फेयरवेल वीडियो भी पोस्ट किया।
  14. तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अंजली की भूमिका निभाने वालीं नेहा मेहता ने भी शो को अलविदा कह दिया। नेहा मेहता को शो में सुनैना फौजदार ने रिप्लेस किया।
  15.  तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सोढ़ी यानी गुरुचरण सिंह ने भी 12 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है। गुरुचरण सिंह साल 2008 से तारक मेहता का उल्टा चश्मा के साथ जुड़े थे। गुरुचरण सिंह को बलविंदर सिंह सुरी ने रिप्लेस किया।
  16. अनुराग यानी पार्थ समथान ने सीरियल कसौटी जिंदगी की 2 को अलविदा कह दिया है। पार्थ कोरोना से उबरे थे। 
  17.  लॉकडाउन शुरू होने के बाद कई सीरियल के क्रू मेंबर कोरोना पॉजीटिव पाए गए। इस कारण कई सीरियल की शूटिंग को रोकना पड़ा। 
  18. कोरोना वायरस के कारण कई सीरियल ऑफ एयर हो गए। इनमें टीवी सीरियल नागिन 4 भी शामिल है। हालांकि, इसके तुरंत बाद नागिन का पांचवां सीजन भी शुरू हो गया। 
  19. कोरोना की आर्थिक मार कई प्रोडक्शन हाउस को भी झेलनी पड़ी। कई प्रोडक्शन हाउस को अपनी लागत 30% तक कम करने के लिए कहा गया।
  20.  रिएलिटी शो में इस बार भी केबीसी और बिग बॉस 14 की धूम रही। कौन बनेगा करोड़पति के 12वें सीजन में एक, दो नहीं बल्कि तीन-तीन करोड़पति बने। वहीं, बिग बॉस में इस बार कई पुराने कंटेस्टेंट ने शो में वापसी की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर