हूबहू रामायण के 'लक्ष्मण' की तरह दिखता है उनका बेटा कृष, सुनील लहरी बोले- बेटे में बाप की झलक तो होगी

Sunil Lahri Son Photos Viral: रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी के बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वो हूबहू अपने पिता की तरह लगते हैं।

Sunil Lahri with son Krish Pathak
Sunil Lahri with son Krish Pathak  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रामायण में लक्ष्मण सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक की तस्वीरें हुईं वायरल
  • पिता सुनील लहरी से हो रही कृष पाठक की तुलना
  • बेटे की तस्वीरें वायरल होने पर सुनील लहरी ने दिया रिएक्शन

रामानंद सागर की रामायण का फिर से टेलिकास्ट की जा रही है जो कि दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। शो को इतना पसंद किया जा रहा है कि टीआरपी के मामले में इसने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शो को फिर से प्रसारित किए जाने के दौरान इससे जुड़े कई मजेदार किस्से लगातार सामने आ रहे हैं।

रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं और वजह है उनका बेटा कृष पाठक। दरअसल कृष की तस्वीरें सामने आईं जिनमें वो हूबहू अपने पिता सुनील लहरी की तरह लग रहे हैं। इसक बाद दोनों की फोटोज का कोलाज भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों बिलकुल एक जैसे लग रहे हैं, इस फोटो में दोनों में फर्क करना बहुत मुश्किल है। दोनों की ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shri Ram Laxman (@arungovil.sunillehri.fanpage) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KRISH (@krishhpathak) on

फैंस कृष की फोटो पर कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं, उनका कहना है कि वो काफी हैंडसम हैं। कुछ फैंस का कहना है कि सुनील लहरी और कृष पाठक दोनों ही बहुत अच्छे दिखते हैं और नेशनल क्रश हैं। हाल ही में इसके बारे में सुनील लहरी से बात की गई तो उन्होंने कहा, 'बेटा है तो थोड़ी बाप की झलक तो होगी। मेरा बेटा फिल्मों में और वेब स्पेस में काम पाने की कोशिश कर रहा है। उस कुछ ऑफर मिले हैं, देखते हैं वो क्या चुनता है।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by KRISH (@krishhpathak) on

सुनील ने कहा कि उन्हें खुशी होगी अगर उनका बेटा जिंदगी में उनसे ज्यादा नाम कमाता है तो। उन्होंने कहा कि कृष अक्सर उनसे कंसल्ट करता है जबकि उन्हें अपने सारे फैसले खुद लेने पड़ते थे। सुनील का मानना है कि उनके प्रोफेशन में पर्सनैलिटी और टैलेंट से ज्यादा किसमत काम करती है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर