[VIDEO] रतन राजपूत को विदा करते हुए भावुक हुईं मां, 4 महीने बाद यूं घर से मुंबई लौटी टीवी एक्ट्रेस

TV Actress Ratan Rajput: घर और गांव में कई महीनों का समय बिताने के बाद टीवी एक्ट्रेस रतन राजपूत एक बार फिर मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने इस पूरे सफर का वीडियो बनाकर इंस्टा पर पोस्ट किया है।

Actress Ratan Rajput
एक्ट्रेस रतन राजपूत  |  तस्वीर साभार: BCCL
मुख्य बातें
  • 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' सीरियल से मशहूर हुई थीं रतन राजपूत
  • लॉकडाउन के दौरान अपने गांव में फंस गई थी टीवी एक्ट्रेस
  • सोशल मीडिया पर शेयर किया घर से मुंबई तक के सफर का वीडियो

मुंबई: टीवी शो 'अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो' से मशहूर हुईं एक्ट्रेस रतन सिंह राजपूत लॉकडाउन के बाद आखिरकार काम को दोबार शुरु करने के लिए मुंबई लौट आई हैं। उन्होंने चार महीने का समय अपने गांव और उसके बाद पटना में बिताया है। वह लगभग तीन महीने तक गांव में रही थीं और वहां से इंस्टाग्राम पर कई तरह के वीडियो भी शेयर किए थे और अब फिर से एक्ट्रेस काम पर आ गई हैं।

शेयर किया घर से मुंबई तक के सफर का वीडियो:
मुंबई पहुंचने को लेकर रतन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लगभग 15 मिनट का वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने घर से मुंबई तक की अपनी पूरी यात्रा को कवर करते हुए पोस्ट किया है। पटना से निकलने के दौरान रतन ने अपने परिजनों को अलविदा कहा और इस दौरान उनकी मां इमोशनल नजर आईं।

सुशांत की मौत के बाद डरे परिजन:
रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री का परिवार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद काफी डर गया है और इसलिए वह बेटी को वापस मुंबई नहीं भेजना चाहते थे लेकिन रतन ने उन्हें समझाया और अब वह काम की फिर से शुरुआत करने के लिए मुंबई पहुंच गई हैं।

कई महीने बाद हरे भरे पौधों की झलक ने दी खुशी:
वीडियो में देखा जा सकता कि रतन सिंह राजपूत मुंबई पहुंचने के बाद सबसे पहले अपनी गाड़ी को देखती हैं और इसके बाद अपने घर में दाखिल होते हुए चैन की सांस लेती हैं। इस दौरान वह हरे भरे पौधों को देखकर काफी खुश होती हैं जिनके इतने लंबे समय तक बचने की कम ही उम्मीद थी।

लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस अपने गांव में फंस गई थीं और यहां से अपने फैंस के साथ लगातार जुड़ी हुई थीं। इस दौरान गांव के देसी अंदाज में खाना पकाने सहित तमाम तरह के उनके पोस्ट किए गए वीडियो चर्चा में रहे थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर