'रावण' अरविंद त्रिवेदी के निधन से पहले, रामायण के ये कलाकार भी कह चुके हैं दुनिया को अलविदा

Ramayan Actors Cast: रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण के कई ऐसे कलाकार हैं जो इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। हाल ही में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का भी निधन हो गया है।

Ramayana serial actors who are no more, अब नहीं रहे रामायण सीरियल के ये कलाकार
अब नहीं रहे रामायण सीरियल के ये कलाकार 
मुख्य बातें
  • नहीं रहे रामानंद सागर की बनाई रामायण के रावण अरविंद त्रिवेदी
  • दिल का दौरा पड़ने से हुआ अभिनेता का निधन
  • एक नजर दुनिया को अलविदा कहकर जा चुके रामायण सीरियल के कलाकारों पर

मुंबई: नवरात्रि का पर्व शुरू होने को है और इस मौके पर एक बार फिर जगह जगह पर रामलीला समारोह का आयोजन किया जाएगा और भगवान राम के गीत गाए जाएंगे। वैसे रामायण की बात हो तो रामानंद सागर द्वारा बनाए गए रामायण धारावाहिक को कौन भूल सकता है, जिसने घर घर में राम की महिमा का बखान किया था, उस सीरियल के कई कलाकार अब इस दुनिया को छोड़कर हमेशा के लिए जा चुके हैं।

हालांकि एक दुखद बात ये है कि रामायण सीरियल के बहुत से कलाकार अब हमारे बीच नहीं हैं। हाल ही में रावण की भूमिका निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी भी अपने चाहने वालों को छोड़कर चले गए। एक नजर रामायण सीरियल के उन कलाकारों पर जो अब हमारे बीच नहीं रहे।

अरविंद त्रिवेदी (रावण):

Arvind Trivedi Ramayan Ravan

अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का 5 अक्टूबर 2021 को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।

दारा सिंह (हनुमान):

dara singh hanuman

रामायण शो में अभिनेता दारा सिंह ने हनुमान की भूमिका निभाई थी। 12 जुलाई 2012 को उनका निधन हो गया था।

ललिता पवार (मंथरा):

Lalita Pawar Manthara

अभिनेत्री ललिता पवार ने शो में मंथरा की भूमिका निभाई थी। 24 फरवरी 1998 को उनका निधन हो गया था।

मूलराज राजदा (जनक):

Mulraj Razda Ramayan Janak

शो में जनक की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मूलराज राजदा का 23 सितंबर 2012 को निधन हो गया था।

मुकेश रावल (विभीषण):

Mukesh Rawal Ramayan Vibhishan

मुकेश रावल ने शो में विभीषण का किरदार निभाया था और 15 नवंबर 2016 को उनका निधन हो गया।

विजय अरोड़ा (मेघनाद):

Vijay Arora Ramayan Meghnad

विजय अरोड़ा ने शो में मेघनाद का किरदार निभाया था और 2 फरवरी 2007 को मुंबई में उनका निधन हो गया था।

जयश्री गडकर (कौशल्या):

Jayshree Gadkar Ramayan

अभिनेत्री जयश्री गडकर ने शो में भगवान राम की मां कौशल्या देवी की भूमिका निभाई थी और वह 29 अगस्त 2008 को इस दुनिया को हमेशा के लिए छोड़कर चली गईं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर