Bigg Boss OTT: इस बीमारी से गुजर रहीं रिद्धिमा पंडित, प्रतीक सहजपाल से गंदी लड़ाई के बाद की दोस्ती

Ridhima Pandit Pratik Sehajpal in Bigg Boss OTT: रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बड़ी और गंदी लड़ाई देखी गई। बिग बॉस के घर में रिद्धिमा ने अपना आपा खो दिया...

Ridhima Pandit battling Illness| Ridhima Pandit hormonal disorder| Ridhima Pandit Pratik Sehajpal in Bigg Boss OTT| Bigg Boss OTT इस बीमारी से गुजर रहीं रिद्धिमा पंडित,
रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल। 
मुख्य बातें
  • बिग बॉस ओटीटी में लड़ाइयां-झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
  • रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बड़ी और गंदी लड़ाई देखी थी।
  • वैसे अब रिद्धिमा और प्रतीक के बीच सब नॉर्मल हो गया है।

बिग बॉस ओटीटी में लड़ाइयां-झगड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक घर में कोई वास्तविक दोस्ती देखने को नहीं मिली है। हाल ही में, बिग बॉस ओटीटी में रिद्धिमा पंडित और प्रतीक सहजपाल के बीच एक बड़ी और गंदी लड़ाई देखी गई। रिद्धिमा ने जहां प्रतीक के खानदान को घसीट लिया था तो वहीं प्रतीक ने रिद्धिमा को शो के लिए मानसिक रूप से अनफिट कह दिया। इस कमेंट के बाद रिद्धिमा पंडित ने अपना आपा खो दिया। 

अब सामने आई जानकारी के मुताबिक रिद्धिमा पंडित लगातार मेडीकल रूम के चक्कर लगा रही हैं। जब दोनों के बीच हुई लड़ाई में प्रतीक ने मानकिस अनफिट की बात कही तो रिद्धिमा ने अपना नियंत्रण खो दिया, क्योंकि उनको लगा कि प्रतीक उनकी मेडीकल कंडीशन का मजाक उड़ा रहे हैं। 

रिद्धिमा पंडित हार्मोनल डिसऑर्डर से जूझ रही है, जो कि उनके लिए स्थिति को मुश्किल बना रहा है। तब प्रतीक सहजपाल स्थिति को समझते हैं और माफी मांगते हैं। दोनों एक-दूसरे से सॉरी बोलते हैं और गले मिलकर अपनी लड़ाई खत्म करते हैं। जी हां, दोनों ने एक साथ बैठकर दिल से दिल की बात की। उन्होंने सभी गलतफहमियों को दूर किया और एक-दूसरे को गले भी लगाया। रिद्धिमा ने प्रतीक को बताया कि उन्होंने उसे ट्रिगर किया और इसीलिए वो आपा खो बैठीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@voot)

जैसा कि हम जानते हैं कि हाल ही में रिद्धिमा पंडित के लिए चीजें आसान नहीं रही हैं। अभिनेत्री ने अपनी मां को खो दिया है, जो लंबे समय से कोविड-19 से जूझ रही थीं। अभिनेत्री का कहना है कि यह उनके जीवन का सबसे कठिन दौर रहा है। यहां तक कि मां के निधन से पहले रिद्धिमा उनसे सिर्फ एक या दो बार बात कर सकीं।

रिधिमा पंडित कई टीवी शोज के लिए जानी जाती हैं और एकता कपूर की करीबी दोस्त हैं। प्रतीक सहजपाल वो कंटेस्टेंट हैं जो अच्छी या बुरी अपनी हरकतों से घर के अंदर खूब धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में, निर्माता संदीप सिकंद ने भी सहजपाल के व्यवहार को लेकर बात की थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर