Indian Idol 12 Update: रित्विक घंजानी ने किया आदित्य नारायण को रिप्लेस, अब बनेंगे इंडियन आइडल 12 के नए होस्ट

Rithvik Dhanjani Replace Aditya Narayan Indian Idol 12: आदित्य नारायण लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट करते नजर आते हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण से आदित्य को कोरोना हो गया है...

indian Idol 12 Update Rithvik Dhanjani replace Aditya Narayan as host Know details
रित्विक घंजानी और आदित्य नारायण। 
मुख्य बातें
  • इंडियन आइडल 12 को लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है।
  • आदित्य नारायण इस लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो को होस्ट करते हैं।
  • खबर है कि मेकर्स ने उन्हें रिप्लेस करने का प्लान किया है।

रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को लेकर अब नया अपडेट सामने आ रहा है। जैसा कि आदित्य नारायण इस लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 12 को होस्ट करते नजर आते हैं। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण से आदित्य को कोरोना हो गया है। आदित्य नारायण को हाल ही में COVID 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की थी, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था कि उनकी पत्नी श्वेता अग्रवाल को भी वायरस ने चपेट में ले लिया है। जब से आदित्य ने यह खबर शेयर की है वो तभी से क्वारंटाइन हैं। 

अब, एक हालिया अपडेट के अनुसार बताया जा रहा है कि इंडियन आइडल 12 के निर्माताओं ने उनकी जगह किसी को शो में लेने की प्लानिंग की है। ये कोई और नहीं बल्कि जाने माने अभिनेता रित्विक धंजानी बताए जा रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में ऋत्विक घंजानी, इंडियन आइडल 12 की मेजबानी करते नजर आएंगे। इससे पहले ऋत्विक ने इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज, नच बलिए 7 और सुपर डांसर जैसे शोज की मेजबानी की है। अब आदित्य नारायण को रिप्लेस करने के लिए ऋत्विक एक बढ़िया ऑप्शन माना जाता है। 

खबर की पुष्टि करते हुए ऋत्विक धंजानी ने बताया, 'मैं आदित्य की जगह पर सिर्फ एक वीकेंड के लिए रहूंगा। मैं 5 अप्रैल को शो के लिए शूटिंग करूंगा। मैंने इंडियन आइडल 12 के जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया के साथ पहले काम किया है। मेरे माता-पिता इस शो के फॉलो करते हैं। मैं इसे होस्ट करने को लेकर खुश हूं।'

आपको बताते चलें, आदित्य और श्वेता फिलहाल घर में क्वारंटाइन हैं और आवश्यक सावधानी बरत रहे हैं। खबर को शेयर करते हुए अभिनेता ने लिखा था, 'सभी को नमस्कार! दुर्भाग्य से, मेरी पत्नी श्वेता और मैं कोविद -19 टेस्ट में पॉजिटिव आया हूं। अभी हम क्वारंटाइन हैं। कृपया सुरक्षित रहें, प्रोटोकॉल का पालन करना जारी रखें और हमें अपनी प्रार्थना में रखें।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर