Rubina Dilaik Confirm: 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' को अलविदा कहेंगी रुबीना दिलाइक, सामने आई ये वजह

Rubina Dilaik Confirm: टीवी का पॉपुलर शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' को दमदार कॉन्सेप्ट के लिए काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में शो से खास खबर सामने आ रही है, जिसे सुनने के बाद फैंस को झटका लग सकता।

Rubina Dilaik
Rubina Dilaik 
मुख्य बातें
  • 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' को अलविदा कहेंगी रुबीना दिलाइक
  • एक्ट्रेस ने शो छोड़ने के पीछे वजह भी बताई है।
  • रुबीना दिलाइक से पहले विवियन डिसेना ने शो को अलविदा कहा था।

टीवी शो 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' पसंदीदा सीरियल में एस माना जाता है। इस शो में टीवी की टॉप एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक एक ट्रांसजेंडर की भूमिका में नजर आती हैं। हाल ही में इस शो से एक खास खबर सामने आई है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक जल्द शो को अलविदा कहने वाली है। बता दें कि इस किरदार में लोगों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। शो में उनकी और विवियन डिसेना की जोड़ी लोगों को बेहद पसंद आती है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में रुबीना दिलाइक ने बताया कि 'शक्ति अस्तित्व के एहसास की' में लीप आने के बाद वो शो से बाहर हो जाएंगी। एक्ट्रेस ने कहा कि मैं लीप आने के बाद शो का हिस्सा नहीं रहूंगी। सौम्या का किरदार लीप के बाद भी जारी रहेगा या नहीं इस बारे में मुझे कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि शो और मेरा किरदार दोनों ही मुझे बेहद पसंद है और मैं ये इसलिए नहीं कह रही क्योंकि मैं छोड़कर जा रही हूं या बीच में जा रहीं हूं। बल्कि इसलिए कह रही क्योंकि मेरी आत्मा यहीं है।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

 

एक्ट्रेस ने कहा कि आगे अगर किसी तरह का ऐसा शेड्यूल बनता है तो जरूर फैंस को बताई जाएगी। लेकिन फिलहाल मैं जो भी कर रही हूं उसे बहुत एन्जॉय कर रही हूं। आपको बता दें कि शो में लीप आने के बाद जिज्ञासा सिंह और सिम्बा नागपाल मुख्य किरदार निभाने वाले हैं। दोनों ने शो के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है। रुबीना दिलाइक से पहले विवियन डिसेना ने शो को अलविदा कह दिया था।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rubina Dilaik (@rubinadilaik) on

 

बता दें कि विवियन डिसेना ने पिछले साल अगस्त में ही शो छोड़ दिया था। खबरों के मुताबिक वो एक्टर ऑनस्क्रिन पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर