किन्नर बहू बीच में ही छोड़ रहीं सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की, बताया बड़ा कारण

लीड एक्टर विवियन डीसेना ने कुछ दिन पहले ही शक्ति अस्तित्व के अहसास की को छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी। अब खबर है कि किन्नर बहू सौम्या का रोल प्ले कर रहीं रुबीना दिलाइक भी इस सीरियल का टाटा कहने वाली हैं... 

Shakti Astitva Ke Ehsaas Ki Actress Rubina Dilaik quit this TV Serial After Vivian Dsena
रुबीना दिलाइक।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • रुबीना दिलाइक इन दिनों टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नजर आ रही हैं।
  • सीरियल में रुबीना एक ट्रांसजेंडर का रोल निभा रही हैं।
  • अब रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि रुबीना ने ये सीरियल छोड़ने की प्लानिंग कर ली है।

छोटे परदे का फेमस टीवी सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की लंबे टाइम से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है। सीरियल में रुबीना दिलाइक और विवियन डीसेना की केमेस्ट्री ऑडियंस को खूब पसंद आई है। रुबीना सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में किन्नर बहू के रोल में तो वहीं विवियन उनके पति हरमन बने हैं। अब खबरें आ रही हैं कि दोनों ही स्टार्स सीरियल को टाटा कहने वाले हैं। जी हां, कुछ दिन पहले ही विवियन डीसेना ने शक्ति अस्तित्व के अहसास की को छोड़ने की अनाउंसमेंट की थी। अब खबर है कि सौम्या का रोल प्ले कर रहीं रुबीना दिलाइक भी इस सीरियल का टाटा कहने वाली हैं। 
एक वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में नवंबर में एक बड़ा लीप दिखाया जाएगा। तब सौम्या और हरमन यानी रुबीना-विवियन के बच्चे पर कहानी फोकस की जाएगी। उनकी एक बेटी की एंट्री होगी जो कि ट्रांसजेंडर होने वाली है। ऐसे में सीरियल में जल्द एक नए चेहरे की एंट्री होने जा रही है जिस पर अब आगे की कहानी फोकस की जाएगी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rubinadilaik) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vivian_dsena_) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@rubinadilaik) on


इस वजह से सीरियल छोड़ रहीं रुबीना
हरमन का लीड कैरेक्टर प्ले कर रहे विवियन दीसेना के सीरियल छोड़ने के पीछे का कारण भी सामने आया था। खबर आई थी कि विवियन सीरियल में एक बड़े बच्चे के पिता का रोल निभाने में कंफर्टेबल नहीं हैं। सीरियल की कहानी के मुताबिक उनके पास सिर्फ पिता का ही किरदार बचा था इसलिए विवियन ने शो को अलविदा कह दिया। साथ ही रुबीना का भी यही कंसर्न है कि वो इतनी कम उम्र में ऑनस्क्रीन बड़े बच्चे की मां का रोल नहीं निभाना चाहती हैं। रुबीना ने इसी बात को ध्यान में रखते हुए सीरियल से दूरी बनाने का प्लान किया है।

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर