मीका सिंह की मेहंदी में अनुपमा लगाएगी जोरदार ठुमके, सिंगर के शो में होगी रूपाली गांगुली की धमाकेदार एंट्री

Rupali Ganguly Grand Entry In Swayamvar Mika Di Vohti Show: छोटे पर्दे की जानी-मानी टीवी अदाकारा रूपाली गांगुली अब जल्द ही मीका सिंह के शो में नजर आने वाली हैं। मीका सिंह के मेहंदी फंक्शन में अनुपमा बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस करते हुए नजर आएगी।

Rupali Ganguly Grand Entry In Swayamvar Mika Di Vohti Show, Swayamvar Mika Di Vohti Show
Rupali Ganguly With Mika Singh And Shaan  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शुरू होने वाला है मीका सिंह का मेहंदी फंक्शन।
  • मीका के मेहंदी फंक्शन में होगी धमाकेदार एंट्री।
  • रूपाली गांगुली मीका सिंह के शो में आएंगी नजर।

Rupali Ganguly Grand Entry In Swayamvar Mika Di Vohti Show: मीका सिंह का टीवी रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी इन दिनों दर्शकों के बीच छाया हुआ है। जब से यह टीवी शो ऑन एयर हुआ है तब से यह लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया है। इस टीवी रियलिटी शो के जरिए मीका सिंह अपने लिए एक परफेक्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ रहे हैं। पिछले कुछ एपिसोड्स में बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने कई सितारे इस टीवी शो में नजर आए। अब आने वाले एपिसोड में छोटे पर्दे के जानी-मानी अदाकारा रूपाली गांगुली नजर आने वाली हैं। 

Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: इन कंटेस्टेंट्स ने बनाई टॉप 3 में अपनी‌ जगह, जानें कब होगा शो का फिनाले  

अनुपमा का किरदार निभाने वाली टीवी अदाकारा रूपाली गांगुली ने दर्शकों के दिलों में अपनी अलग छाप छोड़ी है। अब टीवी अदाकारा को मीका सिंह के शो स्वयंवर मीका दी वोटी में शानदार एंट्री के साथ जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा जाएगा। टीवी की अनुपमा अब मीका सिंह के मेहंदी फंक्शन में नजर आने वाली है जो अपने धमाकेदार परफॉर्मेंस से सबका मनोरंजन करेगी। रूपाली गांगुली के आने से इस टीवी शो का आने वाला एपिसोड और भी दिलचस्प हो जाएगा। यहां अनुपमा को मीका सिंह के साथ ढेर सारी बातें करते हुए सुना जाएगा और मस्ती करते हुए देखा जाएगा। उम्मीद है कि रूपाली गांगुली मीका सिंह को शादीशुदा जिंदगी के कुछ टिप्स भी देंगी।

Also Read: सुनील ग्रोवर की लंबे समय बाद छोटे पर्दे पर वापसी, डॉ. मशहूर गुलाटी बन फिर हंसाएंगे

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Rups (@rupaliganguly)

अनुपमा के साथ मीत महल भी अपने डांस परफॉर्मेंस से शो पर चार चांद लगाएंगी। मीत के बाद दो राजकुमारी प्रांतिका और आकांक्षा पूरी को भी डांस परफॉर्मेंस देते हुए देखा जाएगा। लेकिन इस‌ एपिसोड में सबसे शानदार मौका तो तब आएगा जब मीका सिंह खुद अपनी मेहंदी फंक्शन में गाना गाएंगे। इसी बीच मीका सिंह यह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वह अपने लिए बेस्ट लाइफ पार्टनर ढूंढ सकें। यह देखना दिलचस्प होगा कि दूल्हे राजा मीका सिंह किस राजकुमारी को अपनी दुल्हनिया बनाएंगे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर