Anupama के लिए रुपाली गांगुली नहीं थीं मेकर्स की पहली पसंद, दिव्यांका त्रिपाठी-साक्षी तंवर को किया था अप्रोच?

Anupamaa Rupali Ganguly: रूपाली गांगुली से पहले कई अभिनेत्रियां अनुपमा की भूमिका निभाने के लिए लिस्ट में ऊपर थीं। इनमें सबसे पहला नाम अभिनेत्री साक्षी तंवर का था जो कि निर्माताओं की पहली पसंद थीं...

Anupama TV Show Sakshi tanwar to divyanka tripathi shweta tiwari approached Before Rupali Ganguly
रुपाली गांगुली। 
मुख्य बातें
  • रूपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार के लिए दुनियाभर में सराहा जा रहा है।
  • अभिनेत्री ने अनुपमा के जरिए दर्शकों की नब्ज को पकड़ लिया है।
  • आपको जानकार हैरानी होगी कि रूपाली इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

रूपाली गांगुली को अनुपमा के किरदार के लिए दुनियाभर में सराहा जा रहा है। उनकी परफॉर्मेंस के लिए पूरे भारत में लाखों लोगों द्वारा एक्ट्रेस को प्यार किया जा रहा है। अभिनेत्री ने अनुपमा के जरिए दर्शकों की नब्ज को पकड़ लिया है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि रूपाली गांगुली इस भूमिका के लिए पहली पसंद नहीं थीं।

कुछ रिपोर्ट्स में बताया गया है कि रूपाली गांगुली से पहले कई अभिनेत्रियां अनुपमा शाह की भूमिका निभाने के लिए लिस्ट में ऊपर थीं। इनमें सबसे पहला नाम अभिनेत्री साक्षी तंवर का था जो कि निर्माताओं की पहली पसंद में से एक थीं।

बताया जाता है कि जब साक्षी तंवर के पास मेकर्स अनुपमा टीवी शो का प्रोजेक्ट लेकर गए तो उन्होंने इसके लिए काफी ज्यादा फीस की डिमांड की। प्रोडक्शन टीम के लिए ये कीमत काफी ज्यादा थी। जिसकी वजह से बात नहीं बन सकी। बताया जाता है कि बाद में मेकर्स ने श्वेता तिवारी और जूही परमार को भी अप्रोच किया। 

जानकारी के मुताबिक श्वेता तिवारी पहले से ही अपने टीवी सीरियल मेरे डैड की दुल्हन में बिजी थीं। और वो इस प्रोजेक्ट को छोड़ने के मूड में नहीं थी। दूसरी ओर, निर्माताओं ने महसूस किया कि जूही परमार भूमिका में पूरी तरह से फिट नहीं बैठ रही हैं जैसा कि वे चाहते थे। 

ऐसा भी बताया जाता है कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को लेकर भी विचार किया है। हालांकि अभिनेत्री दिव्यांका ये है मोहब्बतें के तुरंत बाद कम उम्र में टीवी स्क्रीन पर इतने बड़े बच्चों की मां की भूमिका नहीं निभाना चाहती थी। इस तरह से आखिरकार रूपाली गांगुली को अनुपमा से रूप में मेकर्स ने चुनने का बेहतरीन निर्णय लिया।

ये कहना गलत नहीं होगा कि अनुपमा का रोल रूपाली के लिए ही लिखा गया है और वो इस किरदार के साथ पूरा न्याय कर रही हैं। अनुपमा टीवी शो सुपर डुपर हिट हो चुका है। पिछले कई हफ्तों से सीरियल लगातार टीआरपी में नंबर वन बना हुआ है।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर