'लिटिल चैंप्स' में नजर नहीं आएंगे उदित नारायण और कुमार सानू, अब ये सिंगर्स होंगे शो के जज

Sa Re Ga Ma Pa Li’l Champs Judge: हिमेश रेशमिया और जावेद अली सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के आठवें सीजन में बतौर जज नजर आएंगे।

Udit Narayan And Kumar Sanu
उदित नारायण और कुमार सानू  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • उदित नारायण और कुमार सानू 'लिटिल चैंप्स' में नहीं दिखेंगे
  • दोनों की जगह हिमेश रेशमिया और जावेद जज होंगे
  • हिमेश और जावेद पहले भी 'लिटिल चैंप्स' का हिस्सा रहे हैं

अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई टीवी शो की शूटिंग दोबारा से शुरू कर दी गई है। वहीं, कई अब भी पाइपलाइन में है। मशहूर टीवी शो सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स के आगामी सीजन का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि लिटिल चैंप्स के आठवें सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। हालांकि, इस बार शो में बतौर जज दो बदलाव देखने को मिलेंगे। दरअसल, सिंगर उदित नारायण और कुमार सानू आठवें सीजन का हिस्सा नहीं होंगे। उनकी जगह शो में सिंगर-कंपोजर हिमेश रेशमिया और सिंगर जावेद अली नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिमेश और जावेद अलका याग्निक के साथ बतौर जज दिखेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh) on

हिमेश ने शो में लौटने को घर वापसी बताया है। उन्होंने कहा कि 2017 के बेहद सफल सीजन के बा बाद सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स में आना मेरे लिए घर वापसी की तरह है। मैं लॉकडाउन के बाद शो के वर्तमान सीजन के साथ एक नई शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हमें जबरदस्त प्यार मिलेगा। हमारे पास देशभर से असाधारण प्रतिभाशाली युवा गायक हैं, जिन्होंने संगीत के लिए अपने अविश्वसनीय जुनून और स्किल से खुद को बेहतरनी परफॉर्मर्स साबित किया है। इसलिए मुझे यकीन है कि इस में सीजन कई शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिलेंगी। 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Javed Ali (@javedali4u) on


उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा हालात को ध्यान में रखते हुए सभी बच्चों की सुरक्षा सबसे जरूरी प्राथमिकता है। शो के क्रू द्वारा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए सभी दिशानिर्देशों का पालन किया जा रहा है। वहीं, जावेद ने कहा कि एक बार फिर से शो का हिस्सा बन कर बहुत अच्छा लग रहा है। यह थोड़ी देर के बाद आपके परिवार में वापस जाने जैसा है। मैं 2011 में पहली बार बतौर जज फ्रैंचाइज में शामिल हुआ। मैंने सा रे गा मा पा लिटिल चैंप्स भी होस्ट किया था। 2012 में और फिर 2017 में भी जज रहा, यहां मेरी बहुत सी यादें बसी हुई हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर