Naagin-4 में हुई साथ निभाना साथिया के एक्टर की एंट्री, निया शर्मा-जैस्मीन भसीन संग निभाएगा अहम रोल

Kunal Singh In TV Serial Naagin 4: सीरियल में निया शर्मा, जैस्मीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया लीड स्टार हैं। अब इसी स्टारकास्ट में साथ निभाना साथिया के एक्टर कुणाल सिंह का नाम भी जुड़ गया है...

Ekta kapoor Cast Saath Nibhana Saathiya actor Kunal Singh in TV serial Naagin 4
कुणाल सिंह और निया शर्मा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • नागिन सीरीज छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक रही है।
  • नागिन के हर सीजन को पिछले वाले की तुलना में दर्शकों का अधिक प्यार मिला है।
  • सीरियल नागिन-4 की शूटिंग फिलहाल जैसलमेर, राजस्थान में चल रही है।

ड्रामा क्वीन एकता कपूर जल्द अपना फेमस सुपरनैचुरल टीवी सीरियल नागिन लेकर आ रही हैं। छोटे परदे के इस हिट शो का अब चौथा सीजन ऑनएयर होने वाला है। नागिन-4 के कई प्रोमो सामने आ चुके हैं जो कि इस सीरियल के लिए दर्शकों में खूब एक्साइटमेंट बढ़ा चुके हैं। 
वैसे नागिन-4, 14 दिसंबर से ऑन एयर हो रहा है। सीरियल में निया शर्मा, जैस्मीन भसीन और विजयेंद्र कुमेरिया लीड स्टार हैं। अब इसी स्टारकास्ट में साथ निभाना साथिया के एक्टर कुणाल सिंह का नाम भी जुड़ गया है। सीरियल नागिन-4 में कुणाल सिंह एक अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में आईडब्ल्यूएम बज ने सीरियल में कुणाल की एंट्री की पुष्टि की है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@beingkunal05) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on


आपको बताते चलें प्रोमो में दिखे लीड कैरेक्टर निया, जैस्मीन और विजयेंद्र के अलावा सीरियल में शालीन भनोट और सायंतनी घोष की भी एंट्री हुई है। दोनों का लुक भी सामने आ चुका है। वहीं कुछ दिन पहले खबर आई थी कि नागिन-4 में टीवी जगत के दो और कलाकारों सुवाती आनंद और सिकंदर खरबंदा की भी एंट्री हो गई है। देखा जाए तो नागिन-4 में बड़ी और तगड़ी स्टारकास्ट नजर आने वाली है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@naagin.4.colorstv) on

नागिन सीरीज छोटे पर्दे के सबसे लोकप्रिय सीरियल में से एक रही है। खास बात तो ये है कि इसके हर सीजन को पिछले वाले की तुलना में दर्शकों का अधिक प्यार मिला है। फिलहाल सीरियल नागिन-4 की शूटिंग जैसलमेर, राजस्थान में चल रही है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर