Bigg Boss 13: सलमान खान ने ली बिग बॉस से छुट्टी, अब रोहित शेट्टी करेंगे होस्‍ट!

टीवी मसाला
Updated Dec 27, 2019 | 16:16 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

बिग बॉस 13 के दर्शकों के ल‍िए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 13 के साथ अब रोहित शेट्टी जुड़ गए हैं। सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी अब इस शो को होस्‍ट करेंगे।

Rohit shetty will host bigg boss 13
Rohit shetty will host bigg boss 13 

बिग बॉस 13 के दर्शकों के ल‍िए बड़ी खबर सामने आ रही है। बिग बॉस 13 के साथ अब रोहित शेट्टी जुड़ गए हैं। सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी अब इस शो को होस्‍ट करेंगे। बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने अपने जन्‍मदिन बिग बॉस 13 से कुछ दिन की छुट्टी ली है और इसी वजह से सलमान की अनुपस्थिति में रोहित शेट्टी को होस्‍ट करने के लिए चुना गया है। रोहित शेट्टी पहले भी कई रियलिटी शोज होस्‍ट कर चुके हैं और इस शो में उन्‍हें देखना काफी दिलचस्‍प होगा।

टाइम्‍स ऑफ इंडिया की एक्‍सक्‍लूसिव रिपोर्ट के अनुसार, खतरों के खिलाड़ी शो को होस्‍ट कर चुके रोहित शेट्टी बिग बॉस 13 के वीकेंड का वार एपिसोड को होस्‍ट करने वाले हैं। सूत्रों ने टाइम्‍स ऑफ इंडिया को बताया कि सलमान खान ने 27 दिसंबर को उनके जन्‍मदिन की वजह से छुट्टी ली है। जन्‍मदिन पर उनकी बहन अर्पिता ने भी बेटी को जन्‍म‍ दिया है। ऐसे में सलमान अभी शूटिंग पर वापस नहीं आ सकेंगे।

इस वजह से बिग बॉस के मेकर्स ने सलमान की जगह रोहित शेट्टी को शो में मौका दे दिया है। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से इस बारे में ऑफ‍िशियल जानकारी सामने नहीं आई है। ना ही रोहित शेट्टी से संबंधित कोई प्रोमो अभी तक जारी किया गया है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर