ये तो बड़ा टोइंग है फेम Sana Khan का हुआ ब्रेकअप, सलमान खान की इस एक्‍ट्रेस ने बॉयफ्रेंड को कहा 'गंदा इंसान'

Sana Khan Melvin Louis Love Breakup: बिग बॉस फेम सना खान-मेलविन लुईस लंबे टाइम से लव रिलेशनशिप में थे लेकिन अब दोनों का ब्रेकअप हो चुका है। सना ने सामने आकर मेलविन पर चीटिंग का आरोप लगाया है।

Sana Khan Breakup Boyfriend Melvin Louis Has Cheated with Multiple Girls
सना खान और मेलविन लुईस।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सना खान का बॉयफ्रेंड मेलविन लुईस से ब्रेकअप हो चुका है।
  • सना खान जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं वो जय हो, वजह तुम हो सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
  • मेलविन लुईस एक डांस कोरियोग्राफर हैं वो स्टार्स के साथ अक्सर डांस वीडियो बनाकर शेयर करते रहते हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस-6 की एक्स कंटेस्टेंट सना खान ने पहली बार अपनी लव लाइफ पर खुलकर बात की है। सना ने बताया है कि उनका डांस कोरियोग्राफर मेलविन लुईस से ब्रेकअप हो चुका है और इसकी वजह चीटिंग रही। सना खान-मेलविन लुईस लंबे टाइम से लव रिलेशनशिप में थे। दोनों डेटिंग को लेकर ऑफियल अनाउंसमेंट भी कर चुके थे लेकिन अब ये कपल अलग हो चुका है। सना खान ने सामने आकर इस रिश्ते पर बात की है और मेलविन लुईस पर चीटिंग करने का आरोप लगाया है। 
एक्ट्रेस सना खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी आपबीती शेयर की है। सना ने लिखा, 'ये मेरे साथ पहली बार हुआ। इससे बाहर आने और सच बताने में बहुत साहस लगा। क्योंकि ऐसे कई लोग थे जो इस रिश्ते को इज्जत देते थे और इसमें यकीन रखते थे। दुर्भाग्य ये है कि ये सब मुझे उस शख्स से नहीं मिला जिससे मिलना चाहिए था। ये आदमी गंदगी है और बहुत घटिया है। मुझे ये सब जानने में पूरा एक साल लग गया क्योंकि मैं उस पर अंधा विश्वास करती थी। हालांकि मैंने अब स्टैंड लिया है और अगर मैं अपने लिए ऐसा नहीं करती तो कौन करता?'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanakhaan21) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melvinlouis) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanakhaan21) on


सना खान ने मेलविन लुईस को लेकर लिखा, 'वो एक निरंतर चीटर और झूठा था। ये उसकी आदत थी और अपनी पॉपुलैरिटी के लिए वो सभी के साथ ऐसा करता था। ये सब सच है वो मई-जून से मेरे साथ कई लड़कियों को लेकर चीटिंग कर रहा था। ये सब मुझे थोड़ा देर से पता चला। एक लड़की थी जिसने मुझे शॉक्ड कर दिया उसे में कहीं से जानती थी। मैं दुनिया को उसका नाम बताऊंगी ताकि वो आपके साथ मिलने से पहले दूसरों को बताएं। 
परवरिश बहुत मायने रखती है। मेलविन लुईस मुझसे शादी करने को कहता था और बच्चे चाहता था। आखिर वो मेरे बेटा-बेटी को क्या शिक्षा देता? टॉक्सिक रिलेशनशिप, चीप लोग।'

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melvinlouis) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@sanakhaan21) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@melvinlouis) on


बता दें, सना खान जानी पहचानी एक्ट्रेस हैं। वो जय हो, वजह तुम हो, टॉयलेट एक प्रेमकभा जैसी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री में भी एक्टिव रही हैं। साथ ही उन्होंने कई ऐड्स में भी काम किया है। ये तो बड़ा टोइंग है टैग लाइन का भी एक कॉन्ट्रोवर्शियल ऐड सना खान ने किया था। इससे वो रातोंरात फेमस हुईं और उन्हें बिग बॉस में आने का मौका मिला था। वहीं मेलविन लुईस एक डांस कोरियोग्राफर हैं। उनका मुंबई में डांस स्टूडियो हैं जहां पर मेलविन कई स्टार्स के साथ डांस वीडियोज शूट कर शेयर करते हैं। मेलविन पहले सना खान के भी डांस टीचर रहे हैं। 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर