संजीदा शेख ने पति आमिर अली को बिन बताए छोड़ा घर, मायके पहुंचकर बोलीं- मैरिज ओवर!

Sanjeeda Shaikh Aamir Ali Marriage Update: संजीदा शेख और आमिर अली लग हो गए हैं। संजीदा, आमिर का घर छोड़कर हमेशा के लिए अपनी मां के यहां जा चुकी हैं...

Sanjeeda Shaikh End Marriage With Aamir Ali
आमिर अली और संजीदा शेख।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • टीवी सेलेब्स संजीदा शेख और आमिर अली अलग हो गए हैं।
  • संजीदा, आमिर का घर छोड़कर हमेशा के लिए अपनी मां के यहां जा चुकी हैं। 
  • संजीदा का कहना है कि वो अब कभी वापस नहीं लौटेंगी।

टीवी कपल्स के बीच लंबे टाइम से अलगाव की खबरें आ रही हैं। आशा नेगी-ऋत्विक धंजानी, करण कुंद्रा-अनुषा दांडेकर के बाद अब संजीदा शेख और आमिर अली को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले दोनों के बीच मतभेद शुरू हुए थे लेकिन वो पूरी कोशिश कर रहे थे कि इससे उनके रिश्ते पर असर न पड़े। हालांकि अब रिपोर्ट्स हैं कि संजीदा शेख और आमिर अली अलग हो गए हैं। संजीदा, आमिर का घर छोड़कर हमेशा के लिए अपनी मां के यहां जा चुकी हैं। 
एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक संजीदा ने इस रिश्ते को खत्म करने का निर्णय लिया है। संजीदा शेख, आमिर अली को सिर्फ ये कहकर घर से चली गई हैं कि वो अपनी मां के यहां कुछ दिन के लिए जा रही हैं। आमिर, संजीदा के घर वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे और ये बढ़ता ही जा रहा था। लेकिन अब संजीदा शेख ने आमिर अली को ये कह दिया है कि उनकी तरफ से दोनों के बीच जो भी था सब खत्म हो गया है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamirali) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@iamsanjeeda) on

पिछले साल अक्टूबर में लंदन में एक शूट से लौटने के पहले से संजीदा और आमिर के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। संजीदा के अपने माता-पिता के घर जाने के बाद एक महीने तक दोनों ने एक-दूसरे से बात करना बंद कर दिया था। आमिर को उम्मीद थी कि जब संजीदा उनकी लाइफ से जाएंगी तो उन्हें कम से कम बता कर जाएंगी। हालांकि अपने पेरेंट्स के घर जाने के बाद संजीदा की तरफ से चीजें और क्लियर हो गईं। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamirali) on
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@aamirali) on

मालूम हो कि लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद साल 2012 में संजीदा और आमिर शादी के बंधन में बंधे थे। एक हसीना थी और क्या दिल में है में काम करने के बाद संजीदा टीवी जगत का जाना पहचाना नाम बन गई थीं। इस दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया और करीब 7 साल तक उन्होंने एक दूसरे को डेट किया और फिर शादी की थी। आपको बता दें, संजीदा और आमिर की कुछ महीनों की एक बेटी भी है। दोनों ने बच्चे के लिए सरोगेसी का सहारा लिया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर