टीवी एक्टर संग 3 आदमियों ने किया था गलत काम, जब बताई आपबीती तो पिता ने भी कर दी थी पिटाई

Sasural Simar Ka TV Actor Molested: फेमस टीवी एक्टर ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि बचपन में वो तीन बार मोलेस्ट हुए थे...

Vishal Aditya Singh Sasural Simar ka TV Actor molested by three men
विशाल आदित्य सिंह।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • विशाल आदित्य सिंह ने बताया था कि बचपन में वो मोलेस्ट हो चुके हैं। 
  • विशाल जब बच्चे थे तो उनके साथ तीन बार छेड़छाड़ हुई थी।
  • बिग बॉस-13 में विशाल आदित्य सिंह ने अपने डार्क पास्ट के बारे में बताया था।

बॉलीवुड से लेकर छोटे परदे तक के सेलेब्स अक्सर फैन्स के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करना पसंद करते हैं। इसमें से कुछ एक्सपीरियंस काफी कड़वे होते हैं तो कुछ मीठी यादों की तरह होते हैं। हाल ही में चंद्रगुप्त मौर्य, ससुराल सिमर का, बेगुसराय और चंद्रकांता जैसे सीरियल में नजर आ चुके टीवी एक्टर विशाल आदित्य सिंह ने भी अपना एक बुरा एक्सपीरियंस बिग बॉस-13 के घर में शेयर किया था। 
3 फरवरी 2020 के बिग बॉस-13 वाले एपिसोड में कंटेस्टेंट विशाल आदित्य सिंह घर से बाहर हो चुके हैं। इस रियलिटी शो के दौरान विशाल ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक शॉकिंग खुलासा किया था। विशाल आदित्य सिंह ने बताया था कि बचपन में वो मोलेस्ट हो चुके हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishalsingh713) on


विशाल आदित्य सिंह ने अपने डार्क पास्ट के बारे में बताया था कि जब वो बच्चे थे तो उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। उनके साथ 3 आदमियों ने गलत काम किया था। इसी के बाद से विशाल को मर्दों से काफी नफरत हो गई थी। बचपन में विशाल आदित्य सिंह ने जब ये बात और उस शख्स का नाम अपने पिता को बनाने की कोशिश की थी तो उन्हें बहुत मार पड़ी थी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishal_aditya_singh713) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishal_aditya_singh713) on


बिग बॉस-13 में विशाल आदित्य सिंह ने बताया था कि उनके साथ बचपन में ऐसा तीन बार हुआ था। तब उनकी उम्र महज 9 से 11 के बीच थी। इस हादसे के बाद विशाल का अपने पिता से भी विश्वास उठ गया था। विशाल आदित्य सिंह इस घटना के बाद इतने डिसटर्ब हो गए थे कि उन्होंने पढ़ाई और आम लोगों से दूरी बना ली थी। 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@vishalsingh713) on

 


विशाल आदित्य सिंह ने बिग बॉस-13 में ये भी बताया था कि उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ था। बाद में जब विशाल बड़े हुए तो 17-18 साल की उम्र में उन्होंने मोलेस्ट करने वाले 2 दोनों की जमकर पिटाई भी की थी। बचपन में विशाल आदित्य सिंह के साथ हुआ ये हादसा आज भी उन्हें कड़वी याद बनकर बहुत दर्द देता है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर