Bigg Boss 13 में शेफाली बग्गा ने खोले लव सीक्रेट्स, पारस छाबड़ा को बताई अपने लवर की बातें

टीवी मसाला
Updated Oct 19, 2019 | 14:45 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

पारस छाबड़ा ने शेफाली बग्गा को बताया कि पहले रियलिटी शो के बाद उन्हें 150 लड़कियों के प्रपोजल आए थे। पारस बोले- मेरी पहली बंदी की शादी हो चुकी है एक बेबी भी है लेकिन फिर भी हमारे बीच प्यार खत्म नहीं हुआ।

Shefali bagga paras chhabra Love Life Secrets reveals in bigg boss 13 watch video
शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • शेफाली बग्गा और पारस छाबड़ा बिग बॉस में अपनी लव लाइफ शेयर करते नजर आए।
  • शेफाली के खुलासों के बाद पारस छाबड़ा ने भी उन्हें अपनी पर्सनल बातें बताईं।
  • पारस ने बताया कि शो स्प्लिट्सविला करने के बाद उन्हें 150 लड़कियों के ऑफर्स आए थे।

बिग बॉस-13 में पहले फिनाले के लिए सिर्फ एक ही हफ्ता बाकी रह गया है। ऐसे में कंटेस्टेंट के बीच टास्क और नॉमिनेशन को लेकर खूब तकरार देखने को मिल रही है। वैसे इसी बीच कंटेस्टेंट के कुछ ऐसे पल भी देखने को मिल जाते हैं जहां पर ये आपस में अपने दिल की बात कह लेते हैं। अब हाल ही में बिग बॉस-13 का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें शेफाली बग्गा कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को अपनी लव लाइफ के बारे में बताती नजर आ रही हैं। 
बिग बॉस के नए वीडियो में शेफाली, पारस को अपने लवर के बारे में बताती नजर आ रही हैं। शेफाली बग्गा कहती हैं, 'मैं अच्छे-अच्छों के साथ रही हूं। 
लेकिन वो बात नहीं है यार कहीं। ये बात भी सही है कि उसका औहदा इतना बड़ा है कि मैं वहीं पर फिसल गई। लेकिन मैं इतना तो देख सकती हूं कि कौन किसके लिए कितना कर रहा है? इतना समझ आता है। उसको जरूरत नहीं है मेरे पास आने कि लेकिन फिर भी अगर वो आ रहा है तो वो पल मेरे लिए बहुत स्पेशल है। मैं कभी भी नहीं भूल सकती, मैं भूल ही नहीं सकती वो पल..।' शेफाली बग्गा जिस भी शख्स के बारे में बात कर रही थीं इस दौरान उन्होंने उसका नाम रिवील नहीं किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@colorstv) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shefalibagga) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@parasvchhabrra) on

शेफाली की बात सुनकर पारस छाबड़ा भी उन्हें अपनी पर्सनल बाते बताते हैं। पारस कहते हैं, 'जिस दौरान मैंने रियलिटी शो स्प्लिट्सविला किया था मुझे 150 ऑफर्स आए थे। उनमें से 2,3 तो ऐसी थीं जो मेरे लिए मर जाएं। मेरे लिए वेडिंग गिफ्ट भेजना... मैंने भी फ्लर्ट किया। आज भी अगर मैं कहूं कि मैं उसे छोड़ रहा हूं तो मेरे पास भागकर आ जाएं। मैं उन्हें पसंद करता हूं और मेरे दिल में उनके लिए कोई बुरे ख्याल नहीं हैं। पर मैं उनके साथ नहीं रह सकता हूं क्योंकि वो मेरे फैन्स हैं। मेरी जो पहली बंदी है आज भी मेरा प्यार उससे उतना ही है। वो आज भी उस फीलिंग से नहीं निकल पाती है हम 2011 में साथ थे। आज उसकी शादी हो चुकी है एक बेबी भी है। लेकिन वो, मुझे उतना ही आज भी पसंद करती है। यही तो रिलेशनशिप की ब्यूटी है।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर