Hina Khan का आरती सिंह और शहनाज गिल ने उड़ाया मजाक, देखें Bigg Boss-13 का अनसीन वीडियो

Shehnaaz Gill Aarti Singh Make Fun Of Hina Khan in Bigg Boss 13: बिग बॉस-13 की कंटेस्टेंट आरती सिंह और शहनाज गिल, हिना खान का मजाक उड़ाती दिखी। ये वीडियो हिना के बिग बॉस-13 में पहुंचने के बाद का है...

Bigg Boss 13 Check Unseen Video Viral Shehnaaz Gill Aarti Singh Mock Hina Khan
हिना खान, आरती सिंह और शहनाज गिल।  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • हिना खान बिग बॉस-13 में एक नया टास्क कराने वाली हैं।
  • इस टास्क में आसीम रियाज और शहनाज गिल पार्टिसिपेट करेंगे।
  • दोनों में एलिट क्लब की तरह जाने के लिए कॉम्पटीशन होगा।

टीवी एक्ट्रेस हिना खान एकबार फिर से बिग बॉस-13 के घर में जाने वाली हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में फैन्स को ये जानकारी दी। हिना के तीसरी बार घर में जाने का एपिसोड जल्द ही टेलिकास्ट किया जाएगा। वैसे इसी बीच एक अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें बिग बॉस कंटेस्टेंट आरती सिंह और शहनाज गिल, हिना खान का मजाक उड़ाती दिख रही हैं। 
दरअसल ये वीडियो हिना खान के बिग बॉस-13 में पहुंचने के बाद का है। हिना के जाने के बाद आरती और शहनाज मिलकर उनकी एक्टिंग करती दिखीं। हिना खान ने घर में आकर कंटेस्टेंट्स को काफी टिप्स दिए थे इसी को लेकर शहनाज और आरती उनकी एक्टिंग करती दिखीं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@special._viral) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@special._viral) on

आरती और शहनाज बताती दिखीं कैसे हिना घर में आकर कंटेस्टेंट को आपस में लड़ाई करने के लिए कह रही थीं। हिना ने आपस में एक-दूसरे की चुगली भी की। शहनाज और आरती इस तरह से वीडियो में हिना की एक्टिंग करके दिखा रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@realhinakhan) on


बता दें हिना खान बिग बॉस-13 में कंटेस्टेंट्स को एक नया टास्क कराने वाली हैं। इसमें एलिट क्लब के एक कदम करीब पहुंचे आसीम रियाज और शहनाज गिल पार्टिसिपेट करेंगे। दोनों को एक-दूसरे की कमियां बताते हुए खुद को बिग बॉस में रहने के लिए अपनी दावेदारी पेश करनी होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर