Bigg Boss 13: शिल्पा शेट्टी का बताया योगा नहीं कर सके बिग बॉस के घरवाले, कुछ गिरे तो कुछ ने किया कमाल

Shilpa Shetty in Bigg Boss 13: अपनी फिटनेस के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इस वीकेंड बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो घरवालों को योगा सिखाती दिख रही हैं।

Shilpa Shetty in Bigg Boss 13
Shilpa Shetty in Bigg Boss 13 
मुख्य बातें
  • इस वीकेंड बिग बॉस के घर में एंट्री करेंगी शिल्पा शेट्टी, सामने आया वीडियो
  • वीडियो मे घरवालों को योगा सिखाती दिखीं शिल्पा शेट्टी
  • शिल्पा ने घरवालों को ऐसे योगासन बताए जिन्हें करने में उनके पसीने छूट गए

टेलिविजन के सबसे पसंदीदा रिएलिटी शो में से एक बिग बॉस 13 शुरुआत से खबरों में बना हुआ है। शो में अक्सर कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता रहता है फिर वो घरवालों के बीच की लड़ाई हो या फिर शो में किसी सेलेब की एंट्री। 

शो के इस सीजन में अब तक कई सेलेब घर में एंट्री कर चुके हैं और इस लिस्ट में एक और सिलेब्रिटी का नाम जुड़ने वाला है और वो है शिल्पा शेट्टी का। इस वीकेंड शिल्पा शेट्टी घर में एंट्री करेंगी और कंटेस्टेंट्स को योगा सिखाएंगी। एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो घर के गार्डन एरिया में घरवालों को योगा सिखाती दिख रही हैं। फिटनेस के लिए जानी जाने वाली शिल्पा कंटेस्टेंट्स को ऐसे योगासन बताती हैं कि उनके पसीने छूट जाते हैं। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Colors TV (@colorstv) on

 

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शिल्पा शेट्टी उन्हें जो योगासन करने के लिए कह रही हैं वो उसे सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। कुछ कंटेस्टेंट इन योगासनों को करते हुए गिर रहे हैं तो कुछ गलत योगा कर रहे हैं। वहीं इन सबके बीच असीम रियाज, आरती सिंह और रश्मि देसाई मिलकर ऐसा योगासन करते हैं कि शिल्पा शेट्टी उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पातीं।

बता दें कि बिग बॉस के 13वें सीजन को काफी पसंद किया गया और इसकी रेटिंग काफी हाई रही है। इस सीजन को 4 हफ्ते बढ़ाया गया था और अब 16 फरवरी को शो का फिनाले है जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शो में अभी आरती सिंह, असीम रियाज, सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, माहिरा शर्मा, पारस छाबड़ा और रश्मि देसाई बचे हैं। 

 

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर