Shilpa Shinde Birthday: रोमित राज से टूटी शादी, विकास गुप्ता पर लगाए आरोप, ये हैं शिल्पा शिंदे के बड़े विवाद

Shilpa Shinde Birthday: शिल्पा शिंदे आज अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। शिल्पा शिंदे का नाम कई विवादों में रह चुका है। जानिए शिल्पा शिंदे से जुड़े कुछ बड़े विवाद...

Shilpa Shinde
Shilpa Shinde 
मुख्य बातें
  • भाबीजी घर पर हैं की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का आज बर्थडे है।
  • शिल्पा शिंदे 44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। 
  • शिल्पा शिंदे के नाम कई विवाद रह चुके हैं।

मुंबई. भाबीजी घर पर हैं कि पुरानी अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे 28 अगस्त को अपना 44वां बर्थडे मना रही हैं। शिल्पा शिंदे बिग बॉस के 11वें सीजन की विनर भी रह चुकी हैं। शिल्पा शिंदे 44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। 

शिल्पा शिंदे टीवी के अलावा फिल्मों और साउथ की फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। शिल्पा शिंदे ने 1999 में डेब्यू किया था। शिल्पा शिंदे ने  कभी आए न जुदाई, संजीवनी, मेहर जैसी फिल्मों में काम किया है। शिल्पा शिंदे चिड़िया घर, लापतागंज जैसे सीरियल में नजर आई थीं। हालांकि, उन्हें पहचान सीरियल भाबीजी घर पर है से मिली है। 

Times when Shilpa Shinde courted controversies: From quitting shows to her fall out with producers of Bhabhi Ji and Gangs Of Filmistan | The Times of India

रोमित राज से टूटी शादी
शिल्पा शिंदे 44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं। एक वक्त उनकी सगाई रोमित राज से हो गई थी। रोमित राज शिल्पा से तीन साल छोटे थे।  दोनों की शादी की तैयारी पूरी हो गई थी। दोनों ने 29 नवंबर 2009 को शादी का फैसला किया था। शादी से कुछ वक्त पहले शिल्पा ने ये फैसला बदल दिया था। शिल्पा ने बताया कि रोमित एक अच्छे दोस्त हो सकते हैं पर एक अच्छे बॉयफ्रेंड नहीं। 

Bigg Boss 11: Shilpa Shinde's mother reveals why her marriage with Romit Raj was called off - Television News

विवादों से रहा रिश्ता 
शिल्पा  शिंदे का नाम कई विवादों में रहा  है। शिल्पा शिंदे ने विकास गुप्ता  पर कई आरोप लगाए थे। शिल्पा शिंदे ने सीरियल भाबीजी घर पर हैं भी छोड़ दिया था। शिल्पा ने आरोप लगाया कि उन्हें करियर तबाह करने की धमकी विकास गुप्ता ने दी थी। 

Bigg Boss 11: Why Vikas Gupta and Shilpa Shinde controversy will not die down soon

शिल्पा शिंदे और सुनील ग्रोवर के बीच भी काफी विवाद रहा था। दोनों टीवी शो गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान में नजर आए थे। शिल्पा ने कहा कि सीनियर कलाकार होने के बावजूद उनके साथ जूनियर आर्टिस्ट से बदतर व्यवहार किया गया।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर