YRKKH Promo: शिवांगी जोशी की हो रही ये रिश्ता क्या कहलाता है में वापसी, नायरा नहीं अब बदल जाएगा किरदार

yeh rishta kya kehlata hai Promo Video: शिवांगी जोशी के सीरियल छोड़ने को लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है खूब सुर्खियों में हैं। अब फैन्स के लिए खुशखबरी है कि शिवांगी सीरियल में वापस लौट रही हैं...

yeh rishta kya kehlata hai shivangi joshi comeback in kartik Kairav Life Watch Video
शिवांगी जोशी। 
मुख्य बातें
  • ये रिश्ता क्या कहलाता है टीवी के सुपरहिट शोज में से एक है।
  • शिवांगी जोशी के सीरियल छोड़ने को लेकर ये खूब सुर्खियों में हैं।
  • अब खुशखबरी है कि शिवांगी जोशी सीरियल में वापस लौट रही हैं।

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) छोटे परदे के सुपरहिट धारावाहिक में से एक हैं। इन दिनों नायरा यानि कि शिवांगी जोशी के सीरियल छोड़ने को लेकर ये रिश्ता क्या कहलाता है खूब सुर्खियों में हैं। कहानी में उनके किरदार नायरा की मौत हो चुकी है। इसी के बाद से शिवांगी जोशी के शो छोड़ने चर्चा रही। हालांकि अब ये रिश्ता क्या कहलाता है के फैन्स के लिए खुशखबरी है कि शिवांगी जोशी सीरियल में वापस लौट रही हैं।

जी हां, नायरा का किरदार निभाने वाली अदाकारा शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के शो से बाहर होने की खबर आई थी, लेकिन अब लग रहा कि वो बाहर नहीं हुई हैं, बल्कि 'नायरा' का किरदार खत्म किया गया है। शिवांगी जोशी ने खुद ऐलान किया था कि उनके किरदार यानी नायरा की शो में जल्द मौत हो जाएगी। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
(@shivangijoshi18)

शिवांगी जोशी का होगा नया किरदार?
ये बात तो साफ हो गई है कि शिवांगी जोशी शो को अलविदा नहीं कहेंगी। शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) क्योंकि अब 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Yeh Rishta Kya Kehlata Hai) के नए प्रोमो में नजर आ रही हैं। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो रिलीज किया है। जिसे देख कर पता चल रहा है कि शिवांगी जोशी अब नए कलेवर में नजर आएंगी और उनका किरदार नए तेवर भी दिखाएगा। क्योंकि इस वीडियो में शिवांगी बॉक्सिंग रिंग में मुक्केबाजी करती दिख रही हैं। वहीं मोहसिन खान यानि कार्तिक भागकर उनसे मिलने आते दिखते हैं। 

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के प्रोमो में शिवांगी जोशी का बॉक्सर अवतार दिख रहा है। इस प्रोमो से साफ है कि नायरा और कार्तिक का साथ अब खत्म नहीं होगा, बल्कि नए अंदाज में आगे बढ़ेगा। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अब शिवांगी जोशी का नया किरदार फैन्स से रूबरू होगा। हालांकि उनका किरदार क्या होगा और इसका नाम अब तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन शिवांगी जोशी के फैन्स के लिए वाकई ये एक खुशखबरी है कि वो उन्हें वापस ये रिश्ता में देख पाएंगे। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर