Shweta Basu Prasad: एक साल भी नहीं चली इस टीवी एक्ट्रेस की शादी, किया अलग होने का ऐलान

टीवी मसाला
Updated Dec 10, 2019 | 10:38 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Shweta Basu Separates from Husband: टीवी एक्ट्रेस और मकड़ी जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं श्वेता बसु प्रसाद अपने पति रोहित मित्तल से अलग हो रही हैं। दोनों ने पिछले साल 13 दिसंबर को शादी की थी।

Shweta Basu Prasad with Rohit Mittal
Shweta Basu Prasad with Rohit Mittal 
मुख्य बातें
  • टीवी एक्ट्रेस श्वेता बसु अपने पति रोहित शेट्टी से अलग होने जा रही हैं
  • श्वेता ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी
  • श्वेता और रोहित ने पिछले साल 13 दिसंबर को शादी की थी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद ने पिछले साल 13 दिसंबर को रोहित मित्तल से शादी की थी लेकिन एक साल पूरा होने से पहले ही दोनों की दोनों की राहें अलग हो गईं। श्वेता ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

श्वेता ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'रोहित और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया है। कई महीनों तक सोचने के बाद हमने यह फैसला किया है। हर किताब को पूरा पढ़ जाए यह जरूरी नहीं, इसका यह मतलब भी नहीं कि किताब खराब है या दूसरा उसे पढ़ नहीं सकता, बल्कि कुछ चीजें अधूरी रहना ही अच्छा है। बेहतरीन यादों और हमेशा मुझे प्रेरणा देने के लिए शुक्रिया रोहित। तुम्हारी आगे की जिंदगी अच्छी हो, तुम्हारी फॉरेवर चीयरलीडर।'

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

 

गौरतलब है कि श्वेता ने फिल्म निर्माता रोहित मित्तल से पिछले साल 13 दिसंबर को शादी की थी। उनकी शादी पुणे के ग्रैंड हयात में हुई थी, शादी से पहले कई साल तक दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की पहली मुलाकात फैंटम फिल्म्स में हुई थी। वहीं पर दोनों ने एक दूसरे को दिल दिया और डेटिंग करने का फैसला किया। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Shweta Basu Prasad (@shwetabasuprasad11) on

 

मालूम हो कि श्वेता चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मकड़ी जैसी फिल्में करने के लिए जानी जाती हैं, जो कि साल 2002 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के लिए उन्होंने नेशनल अवॉर्ड जीता था। इसके अलावा चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर श्वेता कुटुंब, कहानी घर घर की और करिश्मा का करिश्मा जैसे सीरियल्स में दिखीं। वहीं वो बद्रीनाथ की दुल्हनिया, मर्द को दर्द नहीं होता और ताशकंत फाइल्स जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।  

 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर